फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Leader of Opposition Mukesh's statement said that Mustard oil is expensive, alcohol is cheap in BJP government

नेता प्रतिपक्ष मुकेश का बयान: बोले- भाजपा सरकार में सरसों तेल महंगा, शराब सस्ती

Thu, 16 Dec 2021 08:38 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, डाडसीबा (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, डाडसीबा (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 16 Dec 2021 08:38 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में विकास का कोई भी बड़ा कार्य नहीं हुआ है और महंगाई चरम सीमा पर है। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा शासन में प्रदेश में सरसों का तेल महंगा है और शराब सस्ती बिक रही है। 

विज्ञापन
Leader of Opposition Mukesh's statement said that Mustard oil is expensive, alcohol is cheap in BJP government
कोटला में कांग्रेस ने की जनसभा। - फोटो : संवाद

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही पुरानी पेंशन स्कीम को लागू किया जाएगा। गुरुवार को जसवां परागपुर के कोटला में जनसभा के दौरान उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिले के विकास में सरकार की कोई दिलचस्पी नहीं है। सरकार में कांगड़ा उपेक्षा का शिकार हुआ है। इस सरकार के कार्यकाल में विकास का कोई भी बड़ा कार्य नहीं हुआ है और महंगाई चरम सीमा पर है। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा शासन में प्रदेश में सरसों का तेल महंगा है और शराब सस्ती बिक रही है। उपचुनावों में जनता ने पहली डोज लगाई है। जिससे पेट्रोल 12 और डीजल 17 रुपये प्रति लीटर सस्ता हुआ है। 2022 में जनता की ओर से भाजपा को हार की दूसरी डोज दी जाएगी। 

विज्ञापन


उन्होंने कर्मचारियों के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के अलावा आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए पॉलिसी बनाने में ये सरकार विफल रही है। विधायक और मंत्री बिक्रम ठाकुर को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मंत्री के हलके की सड़कों का हाल बेहाल है। यह इस सरकार की नाकामी को दर्शाता है। इस दौरान कांग्रेस विधायक आशा कुमारी, पूर्व सांसद चंद्र कुमार,अजय महाजन, कमल किशोर, पूर्व विधायक किशोरी लाल, कर्ण  पठानिया, सुरेंद्र सिंह मनकोटिया, महामंत्री महेश्वर चौहान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed