फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lead to bjp in panchayat election in chamba.

हिमाचल पंचायत चुनावः भाजपा को फिर मिली बढ़त

Sun, 29 Nov 2015 01:24 PM IST
Updated Sun, 29 Nov 2015 01:24 PM IST
विज्ञापन
lead to bjp in panchayat election in chamba.

हिमाचल में पंचायतीराज संस्थाओं के पहले चरण में पंचायत समिति सदस्यों के लिए हुए चुनाव के नतीजे शनिवार को घोषित कर दिए गए। भरमौर में शाम को साढ़े सात बजे तक दस सीटों के परिणाम ही सामने आ पाए थे। स्पीति खंड में चार पंचायत समिति सीटों में से दो पर भाजपा, जबकि दो पर कांग्रेस का कब्जा होने का दावा किया गया।

विज्ञापन


जनजातीय क्षेत्र भरमौर में 11 भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत का दावा किया गया, जबकि कांग्रेस को तीन सीटों से संतोष करना पड़ा। स्पीति के खुरीक और सगनम में भाजपा समर्थित पंचायत समिति सदस्यों ने जीत हासिल की। काजा से दोनों पंचायत समिति सदस्य कांग्रेस समर्थित विजेता बने। काजा -1 से छेमित आंग्मों ने 159 वोट हासिल कर अपने प्रतिद्वंद्वी तेंजिन को 14 वोट से शिकस्त दी।
विज्ञापन

भाजपा को मिल सकती है बीडीसी अध्यक्ष की कुर्सी

lead to bjp in panchayat election in chamba.

काजा-2 से रामकुमार ने 188 मत लेकर पदमा दोरजे को 43 मतों से हराया। खुरीक पंचायत में छेरिंग डोलमा ने 260 मत लेकर 50 वोटों से अंकित डोलमा को हराया। सगनम पंचायत में सोनम छेदन ने 329 वोट लेकर कलजंग छेरिंग को 24 मतों से हराया। स्पीति खंड में जहां 11 पंचायत समिति सदस्यों का चुनाव हो चुका था, वहीं अब चार और सदस्यों के नाम भी फाइनल हो चुके हैं।

परिणाम आने के बाद अब सभी पंचायत समिति सदस्य चेयरमैन के पद के लिए विचार-विमर्श करने में जुट गए हैं। यह जानकारी पंचायत इंस्पेक्टर पम्मी कुमार ने दी। वहीं, भरमौर में शनिवार को खंड विकास समिति (बीडीसी) के चुनाव परिणामों ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। नौ सीटों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने जीत का दावा किया है। कांग्रेस को सिर्फ कुलेठ सीट से संतोष करना पड़ा।

दस में से नौ सीटें भाजपा के खाते में आने से यहां बीडीसी अध्यक्ष की कुर्सी भी भाजपा पदाधिकारी को मिलने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। दावा किया जा रहा है कि कि भरमौर मुख्यालय में बीडीसी की सीट भाजपा समर्थित प्रत्याशी ने जीती है। इसके अतिरिक्त वजोल, सिंयूर, चन्हौता, गरोला, हड़सर, चौभिया व होली में चुनाव जीतने वाले सभी उम्मीदवार भाजपा समर्थित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed