फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Laureat School, Bharari, wins quiz competition.

Shimla News: प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में लोरियट स्कूल भराड़ी बना विजेता

Fri, 24 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Laureat School, Bharari, wins quiz competition.
शिमला। अमेच्योर गार्डन एंड एनवायरनमेंट सोसायटी (सेजिज) की ओर से शुक्रवार को सेंट एडवर्ड स्कूल में पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में शहर के छह विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सेजिज की अध्यक्ष सुषमा भारद्वाज के संबोधन से हुआ। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का संचालन मास्टर पद्मिनी परमार ने किया। इसमें लोरियट पब्लिक स्कूल भराड़ी ने प्रथम स्थान हासिल किया। सेंट एडवर्ड स्कूल दूसरा और स्वर्ण पब्लिक स्कूल टुटी कंडी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंत में विजेता टीमों और प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रोफेसर विपन गुप्ता ने विद्यार्थियों से प्रकृति के संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। संस्था की प्रेस सचिव माला सिंह ने सेंट एडवर्ड स्कूल प्रशासन और सभी प्रतिभागी विद्यालयों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सेंट एडवर्ड स्कूल के प्रिंसिपल फादर हेनरी जोसेफ राज भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article