फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Launch of the book 'Nurturing the Idea' at Gaiety

Shimla News: गेयटी में नर्चिंग द आइडिया ऑफ पुस्तक का विमोचन

Tue, 04 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Launch of the book 'Nurturing the Idea' at Gaiety
शिमला। गेयटी थियेटर के गॉथिक हॉल में लक्ष्मण एस. ठाकुर द्वारा संपादित पुस्तक नर्चिंग द आइडिया ऑफ हिमाचल प्रदेश (कलेक्टेड वर्क ऑफ यशवंत सिंह परमार 1952-1977) का विमोचन किया गया। यह आयोजन डॉ. यशवंत सिंह परमार की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया था। कार्यक्रम का आयोजन राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग और प्राइमस बुक्स, दिल्ली के सहयोग से किया गया। यह पुस्तक हिमाचल प्रदेश के निर्माता एवं प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार के लेखों, भाषणों और विचारों का संग्रह है। इस अवसर पर सचिव (शिक्षा, भाषा, कला एवं संस्कृति तथा सूचना एवं जनसंपर्क) राकेश कंवर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान आयोजित पैनल चर्चा में प्रोफेसर चेतन सिंह, सुदेश मोक्टा और टिकेंदर पंवर ने विशिष्ट वक्ता के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर ज्ञान सागर नेगी, चंदन कपूर और कार्यक्रम समन्वयक एवं कोटशेरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गोपाल चौहान सहित कई शिक्षाविद, शोधार्थी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article