फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   late Sheila Dikshit also had role in raising the Congress in Himachal

हिमाचल में कांग्रेस का कुनबा बढ़ाने में शीला दीक्षित की भी थी भूमिका

Sun, 21 Jul 2019 12:44 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 21 Jul 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
late Sheila Dikshit also had role in raising the Congress in Himachal
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय शीला दीक्षित

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय शीला दीक्षित हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के दायित्व भी बखूबी निभा चुकी हैं। साल 2000 में विद्या स्टोक्स के प्रदेश अध्यक्ष रहते हाईकमान ने शीला दीक्षित को सदस्यता अभियान का शुभारंभ करने शिमला भेजा था।

विज्ञापन


उस दौरान प्रदेश कांग्रेस का दफ्तर मालरोड पर होता था। कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद कुलदीप राठौर की मुलाकात जब शीला दीक्षित से दिल्ली में एआईसीसी दफ्तर में हुई तो शिमला में बिताए दिनों की यादें उन्हें ताजा हो गई थीं। राठौर उस समय पार्टी के प्रदेश महासचिव थे।
विज्ञापन


राठौर ने बताया कि कांग्रेस के दफ्तर में स्थान अभाव के कारण सदस्यता अभियान का कार्यक्रम रिज मैदान पर पास के निजी बैंक्वेट हाल में रखा था। राठौर बताते हैं कि जब कार्यक्रम का समापन हुआ तो शीला ने राठौर को बेहतर मंच संचालन के लिए बधाई दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राठौर के अनुसार शीला को स्क्रीनिंग कमेटी का सदस्य बनाया गया था। तब साल 2012 में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर बने थे। विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के चयन के लिए शीला ने पार्टी नेताओं से कई बार बैठकें कीं।

शीला दीक्षित के निधन पर सीएम ने जताया शोक

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर दुुख जताया है। शीला दीक्षित का शनिवार शाम को दिल्ली में निधन हो गया था। उन्होंने कहा कि दिल्ली के विकास के लिए शीला दीक्षित के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। ठाकुर ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने सेना के जवान साहिल कुमार की मृत्यु पर भी दुख व्यक्त किया है जिन्होंने जम्मू कश्मीर में एक आतंकवादी हमले के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया है। 24 वर्षीय साहिल कुमार किन्नौर जिले के नांसपो गांव का निवासी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed