फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   late Kedar Singh Jindan's wife met adg and Demand for fair inquiry

एडीजी से मिली केदार सिंह जिंदान की पत्नी, उठाई निष्पक्ष जांच की मांग

Sun, 09 Sep 2018 01:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 09 Sep 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
late Kedar Singh Jindan's wife met adg and Demand for fair inquiry

बसपा नेता केदार सिंह जिंदान की गाड़ी से कुचल कर हुई हत्या के मामले में शनिवार को जिंदान की पत्नी हेमलता ने रिश्तेदारों व कुछ बसपा नेताओं के साथ पुलिस मुख्यालय में पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की।

विज्ञापन


मुलाकात के दौरान उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की और परिवार को सुरक्षा देने की लिए कहा। साथ ही मामले में कुछ अन्य आरोपियों के नाम के साथ एक दरख्वास्त भी दी जिसे अधिकारियों ने तत्काल सिरमौर पुलिस को भेज दिया ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन


एडीजी कानून व्यवस्था अनुराग गर्ग ने बताया कि परिवार ने सिरमौर के बजाय आईजीएमसी में पोस्टमार्टम कराने की मांग की जिसके बाद डाक्टरों के पैनल व वीडियोग्राफी कराने के निर्देश दिए गए थे। इसके अलावा भी कुछ अन्य बसपा नेताओं ने अधिकारियों से मुलाकात कर सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कुछ लोगों ने अधिकारियों से मुलाकात में देरी होने पर पुलिस मुख्यालय के गेट पर ही अपनी नाराजगी जताते हुए हल्की नारेबाजी भी की। हालांकि इसके बाद अफसरों से मुलाकात होते ही वह ज्ञापन देकर वापस चले गए।

बसपा नेता की हत्या की हो उच्चस्तरीय जांच

late Kedar Singh Jindan's wife met adg and Demand for fair inquiry

उपमंडल शिलाई के बकरास में बसपा नेता केदार सिंह जिंदान की हत्या के मामले में दलित शोषण मुक्ति मंच ने नाहन में रैली निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिंदान को न्याय दिलाने के लिए नारेबाजी की।

शहर के पक्का टैंक से शुरू हुई रैली गुन्नूघाट, दिल्ली गेट व महिमा लाइब्रेरी होते हुए अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय पहुंची। यहां पर मंच के पदाधिकारियों ने अतिरिक्त उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग की।

रैली में शामिल एससी-एसटी कर्मचारी कल्याण संघ, कोली समाज, हरिजन समाज, वाल्मीकि सभा, रविदास सभा, किसान सभा, जनवादी महिला समिति, एसएफआई, सीटू, जनवादी नौजवान सभा, ज्ञान-विज्ञान समिति, अंबेदकर युवा मोर्चा, दलित विकास संगठन आदि ने दलित शोषण मुक्ति मंच के बैनर तले निकाली रैली में हत्यारों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई।

मंच के अध्यक्ष सतपाल मान व महासचिव आशीष कुमार ने बताया कि केदार सिंह जिंदान इलाके में दलित उत्पीड़न के मामले उठाते रहे हैं। बीपीएल सूची में हुई गड़बड़ी पर भी उन्होंने आपत्ति जताई थी। उन्होंने मांग की है कि केदार सिंह की हत्या को जातीय अधिनियम के साथ जोड़कर भी देखा जाना चाहिए।

वहीं आरोपियों के खिलाफ गवाही देने वालों को कड़ी सुरक्षा मुहैया कराई जाए। मंच ने मांग की कि केदार सिंह के परिजनों को छुआछूत व जात-पात अधिनियम के अनुसार मुआवजा राशि सरकार मुहैया करवाए। इस मौके पर जनवादी महिला समिति की प्रदेश अध्यक्ष संतोष कपूर सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed