फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Lata Mangeshkar Passed Away latest news: CM Jairam expressed grief, Shanta kumar said that India's voice is lost

स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन: सीएम जयराम ने जताया शोक, शांता बोले- भारत की आवाज खो गई

Sun, 06 Feb 2022 09:19 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 06 Feb 2022 09:19 PM IST
सार

सीएम जयराम ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि स्वर कोकिला, भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन की खबर अत्यंत दुखद है। उनका जाना कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

विज्ञापन
Lata Mangeshkar Passed Away latest news: CM Jairam expressed grief, Shanta kumar said that India's voice is lost
महान गायिका लता मंगेशकर(फाइल) - फोटो : social media

विस्तार

महान गायिका लता मंगेशकर के निधन से देशभर में गम का माहौल है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व सीएम शांता कुमार समेत कई अन्य नेताओं ने लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। केंद्र सरकार ने 6 व 7 फरवरी को राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। 92 वर्षीय लता जी का रविवार सुबह मुंबई के ब्रीचकैंडी अस्पताल में निधन हो गया था।
विज्ञापन


 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्वर कोकिला भारतरत्न लता मंगेशकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि इनका जाना कला जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है। लता ने आजीवन स्वर और सुर की साधना की है। कला क्षेत्र में उनका अनुकरणीय योगदान, कला जगत से जुड़े समस्त कलाकारों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि सभी पार्टी के कार्यकर्ता किसी भी कार्यक्रम से पहले दो मिनट का मौन रखा।
विज्ञापन


सीएम ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारजनों तथा उनके प्रशंसकों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, त्रिलोक कपूर, राकेश जम्वाल और समस्त पदाधिकारियों ने स्वर कोकिला भारतरत्न लता मंगेशकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पूर्व सीएम शांता कुमार ने कहा- स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी के निधन से भारत की आवाज़ खो गई है। उनके निधन से अंतर्मन शोक से व्यथित है, लताजी ने आजीवन स्वर और सुर की साधना की। उन्होंने 30 हजार से अधिक गानों को आवाज़ दी है। उनके गाए हुए गीतों को भारत की कई पीढ़ियों ने सुना और गुनगुनाया है। उनका निधन देश की कला और संस्कृति जगत की बहुत बड़ी क्षति है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

संगीत के क्षेत्र में लता मंगेशकर का योगदान अतुलनीय है: आर्लेकर 

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने प्रसिद्ध पार्श्व गायिका भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन में गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि लता मंगेशकर के निधन से संगीत जगत को हुई क्षति को कभी पूरा नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा लता मंगेशकर का संपूर्ण जीवन संगीत साधना में बीता है। उन्होंने कहा कि वह गोवा से संबंध रखती थीं, क्योंकि उनके पिता दिनानाथ मंगेशकर गोवा से संबंध रखते थे।

उन्होंने कहा कि संगीत के क्षेत्र में लता मंगेशकर का योगदान अतुलनीय है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि लता दीदी ने विभिन्न भाषाओं में गायन किया। उनके गायन से उनकी संगीत साधना और तपस्या सामने आई है। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि लता दीदी जी के निधन से संगीत का तारा टूट गया है। वह एक मधुर गायक और मृदुभाषी थी, जिसकी भरपाई करना मुश्किल है। राज्यपाल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed