फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Lashkar-e-Taiba threatens bomb blasts in Shimla Railway station

लश्कर-ए-तैयबा: शिमला रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, हिमाचल में अलर्ट

Fri, 12 Nov 2021 08:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 12 Nov 2021 08:00 PM IST
सार

धमकी भरा पत्र मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय अंबाला को मिलने की बात सामने आई है। पत्र में 26 नवंबर से 6 दिसंबर के बीच धमाके की बात लिखी गई है। 

विज्ञापन
Lashkar-e-Taiba threatens bomb blasts in Shimla Railway station
शिमला रेलवे स्टेशन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के नाम से अंबाला मंडल रेल प्रबंधन को धमकी भरा पत्र मिला है, जिसमें शिमला रेलवे स्टेशन के अलावा प्रदेश के प्रमुख मंदिरों को बम से उड़ाने की बात कही गई है। धमकी भरा पत्र मिलने के बाद पुलिस ने हिमाचल प्रदेश में मुख्य स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश पुलिस, सीआईडी के साथ ही अन्य सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और सभी संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


सूचना है कि धमकी भरे पत्र में 26 नवंबर से 6 दिसंबर के बीच धमाके की बात लिखी गई है। धमकी भरा पत्र मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय अंबाला को मिलने की बात सामने आई है। सूचना है कि धमकी भरे पत्र में  6 दिसंबर, 2021 को अंबाला के प्रमुख मंदिरों और गुरुद्वारों सहित हिमाचल प्रदेश के कई प्रमुख मंदिरों को भी उड़ाने की धमकी दी गई है।
विज्ञापन


पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए खुफिया एजेंसियां संदिग्ध लोगों पर नजर रख रही हैं। इससे पहले भी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के नाम से कई धमकी भरे पत्र सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed