फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Large Cache of Narcotic Drugs Seized in Baddi; Two Accused Arrested, Including 2.23 Lakh Pills

Himachal: बद्दी में नशीली दवाइयों का बड़ा जखीरा पकड़ा, 2.23 लाख गोलियों समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 08 May 2026 07:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/बद्दी।
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/बद्दी। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 08 May 2026 07:42 PM IST
सार

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बद्दी में पुलिस और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नशीली दवाइयों का बड़ा जखीरा बरामद किया।

विज्ञापन
Large Cache of Narcotic Drugs Seized in Baddi; Two Accused Arrested, Including 2.23 Lakh Pills
बद्दी में नशीली दवाइयों का बड़ा जखीरा पकड़ा। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बद्दी में पुलिस और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नशीली दवाइयों का बड़ा जखीरा बरामद किया। सालासर कॉम्प्लेक्स में की गई छापेमारी के दौरान कुल 2,23,084 नशीली गोलियां बरामद की गईं। इनमें ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड की 1,61,920 गोलियां और अल्प्राजोलम की 61,164 गोलियां शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान शिव पूजन प्रजापति निवासी उत्तर प्रदेश और अनुराग शुक्ला निवासी कानपुर के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
Trending Videos

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी बिना किसी वैध लाइसेंस और परमिट के प्रतिबंधित दवाइयों का अवैध भंडारण और कारोबार कर रहे थे। पुलिस ने बरामद नशीली दवाइयों को कब्जे में लेकर थाना बद्दी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की आगामी जांच जारी है। वहीं छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अन्य संदिग्ध और अवैध दवाइयां भी मिली हैं, जिनको लेकर ड्रग विभाग ने ड्रग एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत अलग से कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने कहा है कि युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले तस्करों और अवैध दवा कारोबारियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बंजार में 4 बीघा जमीन पर लहलहा रही थी अफीम की फसल
 मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चलाए जा रहे एंटी चिट्टा/ड्रग जन आंदोलन के तहत स्पेशल टास्क फोर्स ने कुल्लू जिला के बंजार क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को एसटीएफ को बठाहड़ क्षेत्र के गांव शालिंगचा, तहसील बंजार में अफीम की अवैध खेती किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही एसटीएफ कुल्लू की दो टीमों ने मौके पर दबिश देकर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान निजी भूमि पर करीब चार बीघा क्षेत्र में अफीम की अवैध खेती पाई गई। एसटीएफ की गहन जांच में मौके से लगभग 1,32,787 अफीम के पौधे बरामद किए गए। कार्रवाई के दौरान टीम ने सभी पौधों को मौके पर ही नष्ट कर दिया। पुलिस के अनुसार अवैध खेती में संलिप्त लोगों के खिलाफ थाना बंजार में एनडीपीएस एक्ट के तहत दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। आरोपियों की पहचान और नेटवर्क की जांच भी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed