फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   laptop scheme for students in himachal pradesh.

छात्रों को झटका, 25 जनवरी को नहीं मिलेंगे लैपटॉप

Thu, 07 Jan 2016 10:09 AM IST
Updated Thu, 07 Jan 2016 10:09 AM IST
विज्ञापन
laptop scheme for students in himachal pradesh.

दसवीं और जमा दो कक्षा के दस हजार मेधावी छात्र-छात्राओं को अब 25 जनवरी को पूर्ण राज्यत्व दिवस की जगह 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस पर लैपटॉप दिए जाएंगे। शिक्षा विभाग की लापरवाही से लैपटॉप वितरण कार्यक्रम अप्रैल महीने तक लटक गया है। लेटलतीफ अफसरों ने अभी टेंडर प्रक्रिया भी शुरू नहीं की है।

विज्ञापन


शैक्षणिक सत्र 2014-15 में प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की मेरिट में शुमार दसवीं और जमा दो कक्षाओं के पांच-पांच हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप दिए जाएंगे। बीते नवंबर महीने में शिक्षा निदेशालय ने 25 जनवरी को लैपटॉप देने की बात कही थी, लेकिन अब मामला अप्रैल महीने तक लटक गया है।
विज्ञापन


कांग्रेस घोषणापत्र में राजीव गांधी डिजीटल स्टूडेंट योजना को शामिल किया गया था। योजना में 10वीं और 12वीं कक्षाओं के टॉप 10 हजार छात्र-छात्राओं को लैपटॉप दिए जाएंगे। चयनित छात्रों को मुख्यमंत्री के हाथों लैपटॉप देकर सम्मानित किया जाएगा। सभी जिलों में लैपटॉप वितरण कार्यक्रम होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

7500 को लैपटॉप, 4000 को मिले थे नेटबुक

laptop scheme for students in himachal pradesh.

शैक्षणिक सत्र 2013-14 के लिए सरकार ने 7500 मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप दिए थे। दसवीं के 3750, जमा दो आर्ट्स के 1903, कॉमर्स के 607, साइंस के 1217 और वोकेशनल के 23 विद्यार्थियों को लैपटॉप दिए थे। पूर्व भाजपा सरकार ने स्कूल शिक्षा बोर्ड के 4000 मेधावी बच्चों को नेटबुक बांटी थीं।

इसके लिए जिला स्तर पर बाकायदा कार्यक्रम हुए थे। स्कूल शिक्षा बोर्ड करेगा सूचित- लैपटॉप वितरण के लिए चुने जाने वाले मेधावी विद्यार्थियों को उनके चयन की सूचना स्कूल शिक्षा बोर्ड देगा। मेरिट से टॉप दसवीं और 12वीं कक्षा के पांच-पांच हजार बच्चों का चयन किया जाएगा।

उच्च शिक्षा निदेशक दिनकर बुराथोकी ने बताया कि स्टेट इलेक्ट्रानिक डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के माध्यम से लैपटॉप खरीदे जाएंगे। कॉरपोरेशन को लैपटॉप के टेंडर करने का काम सौंपा जाएगा। 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस पर लैपटॉप वितरण करने की योजना है। टेंडर में देरी के चलते जनवरी की जगह अप्रैल में वितरण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed