{"_id":"6331eac999b95a7aa379e4bf","slug":"landslide-shimla-two-cars-and-a-scooty-were-buried-in-the-debris-of-the-dungeon-that-fell-in-longwood-late-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"Landslide Shimla: शिमला के लांगवुड में देर शाम भूस्खलन, मलबे में दबीं दो कारें, एक स्कूटी भी क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Landslide Shimla: शिमला के लांगवुड में देर शाम भूस्खलन, मलबे में दबीं दो कारें, एक स्कूटी भी क्षतिग्रस्त
Mon, 26 Sep 2022 11:40 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 26 Sep 2022 11:40 PM IST
सार
लांगवुड में आरकेएमवी की ओर से बनाए गए वन वे मार्ग का डंगा गिर गया। इसके मलबे में दबने से दो गाड़ियां और एक स्कूटी बुरी क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन
लांगवुड में भूस्खलन।
- फोटो : संवाद
विस्तार
भारी बारिश के कारण शिमला शहर की सड़कों के धंसने और भूस्खलन का क्रम सोमवार को भी जारी रहा। देर शाम करीब सात बजे लांगवुड में आरकेएमवी की ओर से बनाए गए वन वे मार्ग पर भूस्खलन हो गया। इसके मलबे में दबने से दो गाड़ियां और एक स्कूटी बुरी क्षतिग्रस्त हो गईं। भूस्खलन से सड़क बंद हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों और यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों ने पत्थर तथा मलबे को हटाकर यहां से वाहनों के गुजरने लायक रास्ता बनाया। लेकिन यहां पत्थरों के गिरने का डर बराबर सता रहा है।
विज्ञापन
भूस्खलन की सूचना मिलने पर अमर उजाला की टीम ने रात साढ़े नौ बजे मौके का जायजा लिया। यहां गाड़ियां दबी पड़ी थीं। रात का वक्त होने के कारण संजौली की ओर जाने वाले छोटे वाहनों की आवाजाही कम नजर आई। 10 बजे तक मौके पर लोक निर्माण विभाग की कोई मशीन या अधिकारी नहीं पहुंचा था। सड़क से छोटे वाहन गुजरते रहे। नगर निगम ने सड़क किनारे खडे़ वाहनों पर मलबा गिरने की सूचना जरूर वाहन मालिकों को दे दी थी। इसको लेकर नगर निगम और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कॉल की लेकिन उन्होंने कॉल रिसिव नहीं की।
विज्ञापन