फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   landslide on bharmour pathankot national highway pregnant woman stuck for seven hours in vehicle

पठानकोट-भरमौर एनएच: भूस्खलन से मार्ग बंद, सात घंटे वाहन में प्रसव पीड़ा से कराहती रही महिला

Sun, 23 Jan 2022 06:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 23 Jan 2022 06:05 PM IST
सार

भूस्खलन के कारण मार्ग बंद होने से करीब सात घंटे महिला गाड़ी में ही कराहती रही। सुबह करीब साढ़े सात बजे एनएच प्राधिकरण की मशीनरी मौके पर पहुंची। आठ बजे मार्ग बहाल हुआ।

विज्ञापन
landslide on bharmour pathankot national highway pregnant woman stuck for seven hours in vehicle
हाईवे बहाल करने में जुटी मशीनरी। - फोटो : संवाद

विस्तार

पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर अधूरी कटिंग लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। शनिवार रात करीब 11 बजे खणी पंचायत के गांव खलैणी की महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजन महिला को चंबा मेडिकल कॉलेज लाने लगे। रात करीब सवा एक बजे जब मैहला के समीप पहुंचे तो भूस्खलन के कारण मार्ग बाधित हो गया। मार्ग बंद होने से करीब सात घंटे महिला गाड़ी में ही कराहती रही। 

विज्ञापन


सुबह करीब साढ़े सात बजे एनएच प्राधिकरण की मशीनरी मौके पर पहुंची। आठ बजे मार्ग बहाल हुआ। इसके बाद महिला चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंची। महिला मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन है। आधी रात को हाईवे बंद होने के कारण करीब आधा दर्जन वाहन मैहला में फंसे रहे। 
विज्ञापन


नवंबर में एनएच प्राधिकरण ने मैहला पुल के साथ कटिंग की है। कटिंग के बाद यह प्वाइंट काफी खतरनाक हो गया है। यहां वाहनों की आवाजाही काफी जोखिम भरी है। बारिश के मौसम में पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। इस समस्या पर पंचायत मैहला समेत अन्य पंचायतों के प्रतिनिधि भी जिला प्रशासन से मिले हैं, मगर अभी इस मार्ग को दुरुस्त नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहरहाल, जनजातीय क्षेत्र भरमौर और होली की आवाजाही प्रभावित हो रही है। मैहला पंचायत के उप प्रधान भुवनेश सिंह कटोच ने कहा है कि यहां कटिंग अधूरी हुई है। इस वजह से बार-बार भूस्खलन हो रहा है। विभाग को यहां मशीनरी तैनात करनी चाहिए। 


एनएच प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार ने कहा कि मैहला के समीप हाईवे बंद होने की सूचना मिली थी। सुबह करीब आठ बजे मार्ग बहाल कर दिया गया। कभी भी पत्थर गिर सकते हैं। भूस्खलन रुकने के बाद मार्ग पर मशीनरी लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed