Himachal: मणिकर्ण घाटी में भूस्खलन से जीरा नाला का प्रवाह रुका, गांव और पावर प्रोजेक्ट को खतरा
कुल्लू जिले की मणिकर्ण घाटी में तोष गांव के पीछे भूस्खलन से जीरा नाला का प्रवाह रुक गया है। इस कारण तोष गांव और एक पावर प्रोजेक्ट को खतरा पैदा हो गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में मणिकर्ण घाटी में तोष गांव से करीब दो किलोमीटर पीछे भूस्खलन से जीरा नाला का प्रवाह रुक गया है। नाले का प्रवाह रुक जाने से यहां कृत्रिम झील बन गई है। झील के कारण अब निचले इलाकों में तोष गांव के पास नाले के किनारे बने मकानों, होटलों और एक पांच मेगावाट की जल विद्युत परियोजना को खतरा पैदा हो गया है। खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन भी हरकत में आ गया है और एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला तोष गांव पहुंचे। जबकि घटनास्थल यहां से दो किलोमीटर दूर है, जहां बर्फ गिरी है। ऐसे में यहां से मौके के लिए टीम रवाना कर दी है जो संभावित खतरे का जायजा लेगी और झील से पानी की निकासी के लिए प्रयास करेगी।
जबकि संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन ने क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया है और नाले के किनारे की बस्तियों को खाली करने के लिए कहा गया है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का क्रम सुबह से शुरू किया गया। इस घटना का पता उस समय चला, जब लोगों ने नाले में पानी सूखा देखा और उसके बाद लोगों में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। प्रशासन ने पर्यटकों व लोगों को नाले व नदी के समीप नहीं जाने के लिए कहा गया है। स्थानीय पंचायत के उपप्रधान लुदर चंद ने बताया कि ग्रामीणों ने अपने स्तर पर ड्रोन के माध्यम से घटनास्थल का पता लगाने का प्रयास किया लेकिन ड्रोन की रेंज कम होने के कारण वास्तुस्थिति का पता नहीं चल पा रहा है।
तोष में नाले के किनारे घरों को खाली करवाया
प्रशासन ने एहतियात के ताैर पर तोष में नाले के किनारे वाले घरों को खाली करवा दिया है। इसके साथ ही एक टीम मौके लिए रवाना हो गई है। प्रशासन की ओर से पर्यटकों से नदी किनारे नहीं जाने की अपील की गई है। कृत्रिम झील के टूटने का खतरा बना हुआ है। प्रशासन की टीम के मौके पर पहुंचने पर इसका पूरा पता चल पाएगा। हालांकि, 16 घंटे के बाद सूखे हो चुके नाले में हल्का पानी आना शुरू हो गया है। उधर, एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने बताया कि क्षेत्र में भूस्खलन से जीरा नाला में झील बन गई है जिससे संभावित खतरे को देखते हुए नाले और नदी के किनारे की बस्तियों को खाली करने के लिए अलर्ट जारी कर दिया है और मौके की स्थिति का पता लगाने के लिए टीम भेज दी गई है।