{"_id":"6140e5c58ebc3e7fb70cbeb6","slug":"land-slied-on-nh-205-shimla-news-sml3838618111","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच-205 पर यातायात दूसरे दिन भी ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच-205 पर यातायात दूसरे दिन भी ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे शिमला-मंडी के धंसने से 15 किलोमीटर तक बढ़ गया लोगों सफर
क्रॉसर
डीसी ने मौके पर पहुंचकर लिया स्थिति का जायजा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला को निचले हिमाचल से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-205 के घंडल में धंसने से एनएच पर यातायात दूसरे दिन भी पूरी तरह ठप रहा। लोअर हिमाचल से अब लोगों को शिमला पहुंचने के लिए करीब 15 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है।
मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा से आने वाले वाहनों को बंगोरा से कोगबाग होते हुए गवाही-पनेश होकर घणाहट्टी आना पड़ रहा है। इसके अलावा ट्रकों को गलोग वाया धामी, बाघी पुल होते हुए देवनगर होकर घणाहट्टी भेजा जा रहा है। इन्हें करीब 20 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है। शिमला से लोअर हिमाचल को जाने वाले वाहनों को घणाहट्टी से नालहट्टी होकर कालीहट्टी से बंगोरा जाना पड़ रहा है। इन्हें भी अतिरिक्त सफर करना होगा। एनएच-205 सोमवार रात सवा नौ बजे से बंद है।
जिला प्रशासन के आदेश पर वैकल्पिक मार्ग घणाहट्टी-नालहट्टी-कालीहट्टी-बंगोरा सड़क होकर वाहन भेेजे जा रहे हैं लेकिन सड़क तंग होने के कारण यहां रुक-रुक कर जाम लग रहा है। सुबह आठ बजे से लेकर करीब ग्यारह बजे तक इस मार्ग पर जाम में गाड़ियां फंसी रहीं। लगभग पूरा दिन ऐसी ही स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
प्रशासन के आदेशों पर नीचे की ओर से आने वाली बड़ी गाड़ियों को कालीहट्टी कोहबाग-गवाही-पनेश होते हुए घणाहट्टी की ओर भेजने की व्यवस्था की है। दोपहर करीब पौने एक बजे उपायुक्त शिमला ने एनएच के धंसने वाले स्थान का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उपायुक्त ने संबंधित विभाग को लोगों की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।
मुश्किल में मुसाफिर
तंग सड़क पर जगह-जगह
लगा जाम, लोग हुए परेशान
क्रॉसर
नालहट्टी में दो वाहनों में हो गई भिड़ंत
कार सड़क के बीच में खड़ी कर चला गया चालक
नेशनल हाईवे शिमला-मंडी 205 के धंसने के बाद वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से भेजा जा रहा है। सड़क संकरी होने और कुछ जगह वाहन चालकों के अड़ियल रवैैये से आम लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। मंगलवार को यहां कई जगह जाम लगता रहा। इसका जायजा लिया संवाददाता नरेंद्र एस कंवर ने। पेश है लाइव रिपोर्ट:-
शिमला। समय सुबह : 8 बजे। स्थान : जधोग पंचायत का नालहट्टी गांव। शैहच गांव की ओर से आने वाली सड़क पर वाहनों की कतार लगी है। कालीहट्टी की ओर से आने वाली सड़क से वाहन गुजर रहे हैं। नालहट्टी बस अड्डे पर एक ट्रक और कार के बीच में टक्कर हो गई। कार चालक रास्ते में गाड़ी खड़ी करके गायब हो गया।
कालीहट्टी-नालहट्टी सड़क पर नीचे की ओर से आई बसों को अब मुड़ने के लिए जगह नहीं बची है। इस कारण शिमला से कालीहट्टी की ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। समय 8:30 बजे गाड़ियों की संख्या बढ़ रही है लेकिन ट्रैफिक बहाल नहीं हो पाया। लोअर हिमाचल से आई कुछ बसें पीछे से ही मुड़ना शुरू हो गईं। 8:45 बजे नालहट्टी से घणाहट्टी की ओर जा रही सड़क पर जधोग गांव के पास एक ट्रक में कुछ खराबी आ गई। इससे वहां भी जाम लग गया। 9 बजे धामी पुलिस चौकी से एक पुलिस जवान नालहट्टी पहुंचा और उसने ऊपर की ओर से आ रहे ट्रकों को हटाने का काम शुरू किया। इसी बीच नालहट्टी बस अड्डे पर रास्ते में खड़ी कार को हटा दिया और रास्ता खुल गया।
पुलिस ने लोअर हिमाचल की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को कालीहट्टी से कोहबाग, गवाही-घणाहट्टी होते हुए दूसरे वैकल्पिक मार्ग से भेजना शुरू किया। इससे नालहट्टी में करीब एक किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई। पुलिस जवान रुक-रुक कर ट्रैफिक को खुलवाने का प्रयास करते रहे। 9:45 बजे मौके पर पहुंचे और करीब साढ़े ग्यारह बजे तक इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। लेकिन संकरी सड़क होने के कारण जगह-जगह वाहनों को पास देने में दिक्कतें आती रहीं। इसके बाद इस रूट पर सिर्फ नीचे की ओर वाहनों को जाने की अनुमति दी गई।