खुदाई करते वक्त मलबे में दबे मजदूर, एक की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-तीन पर डंगा निर्माण में लगे मजदूरों पर पत्थरों का पुराना डंगा गिर जाने से दो मजदूर इसके नीचे दब गए। हादसे में एक की मौत हो गई है। हादसा ऊना के गगरेट-मुबारिकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-तीन पर हुआ है।
यहां मुबारिकपुर के समीप डंगा निर्माण में लगे मजदूरों पर पत्थरों का पुराना डंगा गिर जाने से दो मजदूर इसके नीचे दब गए। इस हादसे में से एक की मौत हो गई। डंगा निर्माण के लिए ये मजदूर नींव की खुदाई कर रहे थे।
जिस समय पत्थरों का पुराना डंगा गिरा, उस समय एक मजदूर भाग निकलने में सफल रहा लेकिन दो मजदूरों पर पत्थरों का पहाड़ ही गिर गया। जानकारी मिलते ही तहसीलदार रामेश्वर दास बचाव कार्यों के लिए दलबल सहित घटनास्थल पर पहुंच गए।
जेसीबी की मदद से बाहर निकाले गए मजदूर
हालांकि, जेसीबी की मदद से पत्थरों के नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया लेकिन दोनों में से एक को ही बचाया जा सका। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है जबकि दूसरे घायल को अंब अस्पताल में भर्ती किया गया है।
गगरेट-मुबारिकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुबारिकपुर के समीप एक डंगा गिरा था। इसे दोबारा लगाने के लिए काम करवाया जा रहा है। मंगलवार को ठेकेदार की लेबर डंगे के लिए नींव खोदने के काम में लगी हुई थी।
मृतक मजदूर की पहचान जगरूप (20 वर्ष) पुत्र मन्नी लाल और घायल मजदूर की पहचान शीश राम (20 वर्ष) पुत्र सुरेश कुमार दोनों निवासी हरदोई (यूपी) के रूप में हुई है। डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि मृतक मजदूर का शव पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेजा दिया है।