फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Land Policy for Small and Marginal Farmers Formulated; to be Presented at Cabinet Meeting

Shimla: लघु एवं सीमांत किसानों के लिए भूमि नीति तैयार, कैबिनेट बैठक में जाएगी

Thu, 04 Jun 2026 10:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 04 Jun 2026 10:06 PM IST
सार

उपसमिति ने निर्माण गतिविधियों के नियमन को लेकर बनाए गए मॉडल प्लान को स्वीकृति प्रदान कर दी है। 

विज्ञापन
Land Policy for Small and Marginal Farmers Formulated; to be Presented at Cabinet Meeting
बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडलीय उपसमिति की बैठक हुई। - फोटो : संवाद

विस्तार

बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में गुरुवार को शिमला में मंत्रिमंडलीय उपसमिति की तीसरी बैठक हुई। इस बैठक में मंत्री राजेश धर्माणी, अनिरुद्ध सिंह भी मौजूद रहे। उपसमिति ने निर्माण गतिविधियों के नियमन को लेकर बनाए गए मॉडल प्लान को स्वीकृति प्रदान कर दी है। अब इसे आगामी कैबिनेट बैठक में लाया जाएगा। एक अन्य मंत्रिमंडलीय उपसमिति की बैठक में मंत्री जगत सिंह नेगी ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार लघु एवं सीमांत किसानों के भूमि कब्जों को नियमित करने के लिए तैयार नीति को भी अगली कैबिनेट बैठक में रखने का निर्णय लिया। कैबिनेट में स्वीकृति के बाद इसे भारत सरकार को भेजा जाएगा। बैठक में सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज सी पाल रासू, निदेशक टीसीपी हेमिस नेगी और अतिरिक्त निदेशक पंचायती राज केवल शर्मा उपस्थित रहे।

विज्ञापन


मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह लागू : नेगी
बैठक में अवगत करवाया गया कि 13 जनवरी 2023 से 30 जून, 2025 तक मंत्रिमंडल की बैठकों में 1160 निर्णय लिए गए, जिनमें से 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

 

उपायुक्तों को पीएसयू को दी भूमि को सत्यापन करने के निर्देश

बैठक में अवगत करवाया गया कि उद्योग विभाग के पास 849 हेक्टेयर, तकनीकी शिक्षा विभाग के पास 70 हेक्टेयर, शिक्षा विभाग के पास 50 हेक्टेयर, पर्यटन विभाग के पास 160 हेक्टेयर, परिवहन विभाग के पास 11 हेक्टेयर और पंचायती राज विभाग के पास 20 हेक्टेयर अनप्रयुक्त भूमि है। इस बैठक में सभी उपायुक्तों को शेष बची एंट्रीज को जल्द दर्ज करवाकर उनकी वेरिफिकेशन के निर्देश दिए गए। सभी विभागों को चार्ट सर्कुलेट किया जाएगा, जिससे वे अपनी भूमि को वेरिफाई कर सकें। इसके अतिरिक्त सभी पीएसयू को दी गई भूमि का ब्योरा भी मांगा गया है। इसके लिए स्प्रेड शीट के माध्यम से डाटा को भरा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed