{"_id":"5fe4964a8ebc3e3eb7608e9f","slug":"land-given-to-saina-nehwal-for-badminton-academy-in-kangra-pathania","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन अकादमी के लिए साइना नेहवाल को दी जमीन: पठानिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैडमिंटन अकादमी के लिए साइना नेहवाल को दी जमीन: पठानिया
Thu, 24 Dec 2020 06:53 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 24 Dec 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
वन मंत्री राकेश पठानिया
- फोटो : अमर उजाला
वन मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि इंटरनेशनल बैडमिंटन अकादमी के लिए बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को सकोह के पास 52 कनाल भूमि कॉमन पूल से निकाल कर आवंटित कर दी गई है। यही नहीं, इंटरनेशनल शूटिंग रेंज के लिए भी 18 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हो गई है। धर्मशाला और शिमला में इंडोर आईस स्केटिंग रिंक बनाए जाएंगे। अगले एक साल में प्रदेश भर में 18 स्टेडियम बनकर तैयार हो जाएंगे।
विज्ञापन
राकेश पठानिया ने कहा कि पीडब्ल्यूडी रोड के लिए जितनी सेंक्शन नाबार्ड से पिछले 30 साल में नहीं हुई, उतनी हमने तीन साल में सेंक्शन ले ली हैं। राकेश पठानिया ने कहा कि वन विभाग ने चंदन को बढ़ावा देने के लिए प्रोजेक्ट शुरू किया है। इसके अतिरिक्त ईको टूरिज्म में जोत में प्रोजेक्ट सिरे चढ़ गया है। जंजैहली में 18 करोड़ रुपये की लागत से प्रोजेक्ट की तैयारी शुरू कर दी गई हैं। पंडोह में बड़ा प्रोजेक्ट ला रहे हैं, वहीं पराशर लेक में ईको टूरिज्म का प्रोजेक्ट फाइनल स्टेज पर है।
विज्ञापन