फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sirmaur Martyred Soldier Funeral cremated with military honors in his native village

Sirmaur Martyred Soldier Funeral: चचेरे भाइयों ने दी शहीद को मुखाग्नि, दादी और मां नंगे पांव पहुंचीं श्मशानघाट

Mon, 12 Aug 2024 07:30 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, राजगढ़ (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, राजगढ़ (सिरमौर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 12 Aug 2024 07:30 PM IST
सार

शहीद लांस नायक प्रवीण शर्मा का सोमवार को उनके पैतृक गांव उपरला पालू में सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। करीब साढ़े चार बजे पार्थिव देह शमशानघाट ले जाई गई। जहां सेना से उनकी बटालियन से आए सैनिकों ने उन्हें सलामी देकर अंतिम विदाई दी। समूचा क्षेत्र प्रवीण शर्मा अमर रहे के नारों से गूंज उठा। सबकी आंखें नम थी। 

विज्ञापन
Sirmaur Martyred Soldier Funeral cremated with military honors in his native village
शहीद लांस नायक प्रवीण शर्मा का सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में ऑपरेशन रक्षक में वीरगति को प्राप्त हुए लांस नायक प्रवीण शर्मा का सोमवार को उनके पैतृक गांव उपरला पालू में सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान विधायक रीना कश्यप सहित सैकड़ों लोगों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी। शहीद प्रवीण के चचेरे भाईयों हर्षराज व अर्जुन ने मुखाग्नि दी। इस दौरान जहां लोगों ने शहीद प्रवीण शर्मा अमर रहे के नारे लगाए, वहीं पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगे। लोगों में पाकिस्तान के विरुद्ध भारी आक्रोश देखने को मिला। शहीद प्रवीण शर्मा को पहले उनके पैतृक घर ले जाया गया। जहां परिजनों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन


विज्ञापन







परिजनों ने बहुत हौसला रखा। उसके बाद करीब साढ़े चार बजे पार्थिव देह शमशानघाट ले जाई गई। जहां सेना से उनकी बटालियन से आए सैनिकों ने उन्हें सलामी देकर अंतिम विदाई दी। समूचा क्षेत्र प्रवीण शर्मा अमर रहे के नारों से गूंज उठा। सबकी आंखें नम थी। उनकी माता रेखा शर्मा व दादी चम्पा शर्मा नंगे पांव सहित बड़ी संख्या में महिलाएं भी शमशानघाट पहुंची। इस मौके पर विधायक रीना कश्यप, सैनिक बोर्ड के उप निदेशक मेजर दीपक धवन, एसडीएम राज कुमार ठाकुर, डीएसपी वीसी नेगी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने शहीद प्रवीन शर्मा को अंतिम विदाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

'दादी शादी में आपके लिए कितने सूट लाने हैं'
जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए प्रवीण शर्मा ने शहीद होने से दो दिन पूर्व अपने घरवालों से बात की थी। दादी चम्पा शर्मा के लाडले प्रवीण शर्मा ने पहले माता रेखा शर्मा व पिता राजेश शर्मा से बात की थी। उसके बाद दादी से बात करते हुए उन्होंने दादी से पूछा था कि शादी के लिए कितने सूट लाने हैं, वह जब घर आएगा तो लेकर आएगा। राजगढ़ क्षेत्र में बेटे के विवाह में परिवार की विवाहिता व अन्य बेटियों तथा रिश्तेदारों की बेटियों को कपड़े देने का रिवाज है। अगामी अक्तूबर माह में लांस नायक प्रवीण शर्मा का विवाह तय हुआ था और इसको लेकर घर में शादी की तैयारियां जोरों पर थी, लेकिन किसे मालूम था कि घर में बहू की डोली के स्थान पर बेटे की पार्थिव देह पहुंचेगी और शादी की सारी तैयारियां मातम में बदल जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed