फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Lakkar Bazar bus stand and lift to be completed in August

Shimla News: लक्कड़ बाजार बस अड्डे और लिफ्ट का कार्य अगस्त में होगा पूरा

Wed, 29 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Lakkar Bazar bus stand and lift to be completed in August
फ्यूनिक्युलर का निर्माण कार्य अक्तूबर तक पूरा करने का रखा है लक्ष्य, लक्कड़ बाजार से रिज पहुंचना होगा आसान
विज्ञापन


12 करोड़ रुपये किए जा रहे हैं परियोजना पर खर्च
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के लक्कड़ बाजार से रिज तक पहुंचने का सफर आसान बनाने और समय बचाने के लिए चल रहे 12 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट का काम अब अंतिम चरण में है।
साढ़े छह करोड़ रुपये की लागत से लक्कड़ बाजार बस अड्डा और रिवोली मार्केट की दुकानों का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इस प्रोजेक्ट के तहत ऐतिहासिक रिज मैदान तक पहुंचने के लिए बनाई जा रही लिफ्ट और पैदल रास्ते का काम भी अंतिम चरण में है। लिफ्ट की छत लगाने और ग्लास एलीवेटर लगाने का कार्य तेजी से चल रहा है। इन दोनों कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य निर्माण एजेंसी आरटीडीसी (रेपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन) ने अगस्त माह तक रखा है। बारिश के बावजूद कार्य को तय समय सीमा में पूरा करने के लिए मजदूर जुटे हैं। उम्मीद है कि अगस्त के अंत तक लिफ्ट और पैदल रास्ते का निर्माण पूरा हो जाएगा। लिफ्ट और रिवोली मार्केट को जोड़ने वाला हवा में बना पैदल रास्ता तैयार हो चुका है। इसके बाद प्रोजेक्ट के तहत फ्यूनिक्युलर (एक प्रकार की विशेष केबल रेलवे प्रणाली है जो पहाड़ियों या ढलान वाले रास्तों पर चलती है) के निर्माण में कुछ और समय लगेगा। आरटीडीसी ने इसे अक्तूबर तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद लक्कड़ बाजार से रिज तक बिना चढ़ाई चढ़े आसानी से पहुंचा जा सकेगा। इससे शहरवासियों के साथ-साथ पर्यटकों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन



बस अड्डे का जल्द हो सकता है लोकार्पण
लक्कड़ बाजार प्रोजेक्ट के तहत ऊपरी शिमला के लिए बनाए गए नए बस अड्डे का जल्द लोकार्पण हो सकता है। आईजीएमसी कैंसर अस्पताल के समीप कार्ट रोड पर बस अड्डा शिफ्ट किए जाने के बाद लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए सरकार इसके उद्घाटन की तैयारी कर रही है। नवनिर्मित बस अड्डे का करीब 90 फीसदी से अधिक कार्य पूरा हो चुका है। हालांकि लिफ्ट और फ्यूनिक्युलर प्रोजेक्ट को पूरी तरह शुरू होने में अभी कुछ समय लग सकता है। इसके लिए नवंबर तक इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार्य समय पर पूरा करने का प्रयास
लक्कड़ बाजार बस अड्डा, लिफ्ट और फ्यूनिक्युलर प्रोजेक्ट का काम तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। मौसम ने साथ दिया तो कार्य जल्द पूरा कर दिया जाएगा। इसके बाद लिफ्ट और फ्यूनिक्युलर की टेस्टिंग समेत अन्य औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। लिफ्ट, बस अड्डे और दुकानों का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।
अजैन आनंद, प्रोजेक्ट मैनेजर, आरटीडीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article