{"_id":"5e8c649b8ebc3e774d53af81","slug":"lakhs-of-students-will-be-promoted-in-the-next-class-without-the-results-declared-govt-approved","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के लाखों विद्यार्थी बिना परीक्षा परिणाम घोषित अगली कक्षा में प्रमोट, सरकार ने दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के लाखों विद्यार्थी बिना परीक्षा परिणाम घोषित अगली कक्षा में प्रमोट, सरकार ने दी मंजूरी
Tue, 07 Apr 2020 05:01 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 07 Apr 2020 05:01 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज
कोरोना वायरस से बचाव के लिए हुए लॉकडाउन में हिमाचल सरकार ने पहली से नौवीं और 11वीं कक्षा के लाखों विद्यार्थियों को बिना परीक्षा परिणाम घोषित किए अगली कक्षाओं में प्रमोट कर दिया है। शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को अगली कक्षाओं में भेजने के निर्देश भी जारी कर दिए हैं। कुल 10 कक्षाओं के विद्यार्थियों को प्रमोट किया है। इनमें बोर्ड की पांचवीं और आठवीं की कक्षाएं भी हैं। शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम पेपर चेक करने के बाद ही घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
मंगलवार को राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज और विभाग के अधिकारियों की बैठक में चर्चा के बाद इस प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई। बीते सप्ताह हुई कैबिनेट बैठक में इस मामले को सैद्धांतिक मंजूरी दी गई थी। मंगलवार को सरकार ने गैर बोर्ड और बोर्ड वाली पहली से नौवीं और 11वीं कक्षा की परीक्षाएं देने वाले विद्यार्थियों को प्रमोट करने का फैसला लिया है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि पहली से नवीं और 11वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने का अभी समय नहीं है। ऐसे में इस संकट की घड़ी में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए उन्हें अगली कक्षाओं में प्रमोट करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन