फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Lahaul student murdered in Norbulinga, Dharamshala, two suspects detained

Murder in Dharamshala: धर्मशाला के नोरबुलिंगा में लाहौल की छात्रा की हत्या, हिरासत में लिए दो संदिग्ध

Tue, 12 Dec 2023 07:41 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 12 Dec 2023 07:41 PM IST
सार

फतेहपुर में 12वीं कक्षा में अध्ययनरत लाहौल-स्पीति की रहने वाले 18 वर्षीय छात्रा पिछले दो दिन से ट्यूशन के लिए नहीं गई। 

विज्ञापन
Lahaul student murdered in Norbulinga, Dharamshala, two suspects detained
छात्रा की हत्या(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धर्मशाला के नोरबुलिंगा में लाहौल-स्पीति की एक छात्रा की हत्या का मामला सामने आया है। इस संदर्भ में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। छात्रा फतेहपुर के समीप नोरबलिंगा में किराये के मकान में रहती थी और बारहवीं कक्षा की पढ़ाई कर रही थी। पुलिस ने शक के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं छात्रा का मोबाइल कब्जे में लेकर कॉल डिटेल को खंगाला जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फतेहपुर में 12वीं कक्षा में अध्ययनरत लाहौल-स्पीति की रहने वाले 18 वर्षीय छात्रा पिछले दो दिन से ट्यूशन के लिए नहीं गई। इसके चलते उसके पड़ोसियों ने इस संदर्भ में पुलिस को सूचित किया।

विज्ञापन


पुलिस की मौजूदगी में जब छात्रा के कमरे को खोला गया तो छात्रा मृत अवस्था में पाई गई। प्रथम दृष्टया यह एक हत्या का मामला प्रतीत हो रहा था। वहीं पुलिस ने इसकी सूचना फोरेंसिक टीम को भी दी। टीम ने मौके पर पहुंच कर कुछ साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने छात्रा के परिजनों को भी सूचित कर दिया है, जोकि धर्मशाला पहुंच गए हैं। एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मामले की सूचना पुलिस को देर रात मिली। हत्या का मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच से पता चला है कि कमरे में मृतका के अलावा और लोग भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed