{"_id":"5e8477288ebc3e78c00d0938","slug":"lahaul-spiti-raja-ghepan-worship-by-people-to-kill-corona-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की रोकथाम के लिए राजा घेपन की शरण में लोग, पूजा-अर्चना कर की प्रार्थना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की रोकथाम के लिए राजा घेपन की शरण में लोग, पूजा-अर्चना कर की प्रार्थना
Wed, 01 Apr 2020 04:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, कोकसर (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, कोकसर (लाहौल-स्पीति)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 01 Apr 2020 04:43 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विश्व कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोग देवी-देवताओं के शरण में जाने लगे हैं। बुधवार को राजा घेपन के निवास स्थान शाशिन में पुजारी जगदीश ने राजा घेपन को मर्कयुमज (मक्खन से बने भेड़) चढ़ाकर और सं पूजा कर इस बीमारी से निजात देने की प्रार्थना की है।
विज्ञापन
राजा घेपन मंदिर के साथ लाहौल के तमाम इलाकों में घर-घर में लोगों ने मर्कयुमच चढ़ाया और सं पूजा की। कर्फ्यू के चलते जिले से बाहर कुल्लू-मनाली में रह रहे लोगों ने भी धूप, अगरबत्तियां जलाकर तथा राजा घेपन के नाम चढ़ावा निकालकर मन्नत मांगी है।
विज्ञापन
विद्यार्थियों सहित हिमाचल के सैकड़ों लोग प्रदेश से बाहर फंसे हुए हैं। उन तमाम लोगों ने भी बुधवार को राजा घेपन के पुजारी के बताए समयानुसार पूजा की। पुजारी जगदीश ने कहा कि बुधवार को शाशिन में राजा घेपन देवालय में वैश्विक महामारी कोरोना से निजात पाने के लिए राजा घेपन की पूजा-अर्चना कर इसके शीघ्र निदान की प्रार्थना की गई है।
विज्ञापन