{"_id":"660c39993ab664ed6f02569a","slug":"lahaul-spiti-congress-workers-delegation-met-cm-sukhwinder-singh-sukhu-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: डॉ. मारकंडा शिमला में कांग्रेस नेताओं से कर सकते हैं भेंट, सुक्खू से मिले लाहौल-स्पीति के कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: डॉ. मारकंडा शिमला में कांग्रेस नेताओं से कर सकते हैं भेंट, सुक्खू से मिले लाहौल-स्पीति के कार्यकर्ता
Tue, 02 Apr 2024 10:35 PM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 02 Apr 2024 10:35 PM IST
सार
भाजपा नेता डॉ. रामलाल मारकंडा के कांग्रेस में आने की चर्चा के बीच लाहौल-स्पीति कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिला। डॉ. मारकंडा शिमला पहुंचकर बुधवार को कांग्रेस नेताओं से भेंट कर सकते हैं।
विज्ञापन
लाहौल-स्पीति कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम सुक्खू से मुलाकात की
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता डॉ. रामलाल मारकंडा के कांग्रेस में आने की चर्चा के बीच लाहौल-स्पीति कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को ओकओवर शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिला। कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की विधायकी जाने के बाद भाजपा का टिकट लेने वाले रवि ठाकुर के उपरांत बदले समीकरणों पर चर्चा की। उन्होंने संभावित प्रत्याशी पर भी मंत्रणा की। डॉ. मारकंडा शिमला पहुंचकर बुधवार को कांग्रेस नेताओं से भेंट कर सकते हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुक्खू से मिले काजा से आए इस प्रतिनिधिमंडल में उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव सुभाष कुमार भी उपस्थित रहे, जो मूल रूप से काजा के निवासी हैं। काजा मोनेस्ट्री के प्रमुख नवांग गुलदीम के अलावा पंचायत काजा की प्रधान सोनल डोलमा भी मौजूद रहहीं। अन्य नेताओं में लोबजांग तंडुप, आंगचुक टाकपा, थिले ग्यात्सो, छेवांग नेमिग्याल और नवांब फुंगचुक ने भी सीएम से भेंट की। इस मौके पर देहरादून से बौद्ध शाक्य शाखा के धर्मगुरु ज्ञानावज्र रिंपोंछे को स्पीति लाने के बारे में भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
मारकंडा हो या कोई और जिसे भी कांग्रेस टिकट देगी, हम साथ: सोनम
पंचायत काजा की प्रधान सोनल डोलमा ने सीएम से कहा है कि सीएम से मौजूदा चुनावी परिदृश्य पर चर्चा की गई। स्पीति से ही किसी कांग्रेस नेता को टिकट देने की मांग उठाई गई। स्पीति से वर्ष 1993 में फुंगचुंग रॉय ही एक बार विधायक बने थे, उसके बाद किसी को नहीं बनाया गया। उन्होंने कहा कि डॉ. रामलाल मारकंडा हो या कोई और हो। कांग्रेस जिसे भी टिकट देगी, वह उसके साथ होंगे। उन्होंने कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत राय है। सुक्खू को आश्वस्त किया गया है कि कांग्रेस पार्टी का जो भी उम्मीदवार होगा, उसका साथ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्पीति में रवि ठाकुर का स्वागत काले झंडों से किया जाएगा, क्योंकि उन्होंने पार्टी को धोखा दिया है।
विज्ञापन