फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Lahaul News: Koksar Recorded Minus 18 degree Celsius temperature Taps engines freeze up

Lahaul News: कोकसर में माइनस 18 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, नलों में जम गया पानी

Sun, 10 Dec 2023 01:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल- स्पीति)
दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल- स्पीति) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 10 Dec 2023 01:10 PM IST
सार

पर्यटक स्थल सिस्सू सहित समस्त घाटी में पेयजल आपूर्ति के नल ठंड से जाम हो गए हैं। सर्दी में होटलों और होम स्टे में पानी की उपलब्धता न होने से संचालक चिंतित हैं।

विज्ञापन
Lahaul News: Koksar Recorded Minus 18 degree Celsius temperature Taps engines freeze up
तापमान में लगातार आ रही गिरावट के चलते लाहौल घाटी में जमाव बिंदु के बीच पानी की फुहारें झाड़ियों पर पड़ने से इस तरह से जमने लगी हैं। - फोटो : संवाद

विस्तार

लाहौल घाटी में सुबह-शाम और रात को कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। ऐसे में घरों में लगे पीने के पानी के नल भी जाम हो गए हैं। कोकसर में शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान माइनस 18 डिग्री सेल्सियस रहा। पेयजल पाइप के जम जाने से यहां विंटर सीजन में होम स्टे और होटलों में ताले लग गए हैं। हालांकि कोकसर इलाके में पर्यटकों का आना जाना शुरू ही हुआ था कि पानी जमने की समस्या से उनका रात्रि ठहराव नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन


पर्यटक स्थल सिस्सू सहित समस्त घाटी में पेयजल आपूर्ति के नल ठंड से जाम हो गए हैं। सर्दी में होटलों और होम स्टे में पानी की उपलब्धता न होने से संचालक चिंतित हैं। हालांकि घाटी के सिस्सू में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। कई पर्यटक कोकसर की ओर भी निकल रहे हैं। विंटर सीजन को क्षेत्र के लोग भुनाना चाहते हैं, लेकिन ठंड से पेयजल आपूर्ति बाधित हो जाने से दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन


सिस्सू में एक सप्ताह से बड़ी संख्या में पर्यटक आ रहे हैं। यहां दिनभर बर्फ में मस्ती करने के बाद शाम को वे मनाली लौटते हैं। जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता हरि प्रकाश भारद्वाज ने बताया कि घाटी में कड़ाके ठंड के चलते लगभग सभी नल जाम हो गए हैं। भारद्वाज ने बताया कि लाहौल के हर गांव में लोगों की सुविधा के लिए जगह-जगह सार्वजनिक नल लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed