{"_id":"6559ffbaaa233edaa907fd29","slug":"lahaul-news-darchu-sarchu-gramphu-losar-darcha-shinkula-road-closed-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lahaul News: दारचा-सरचू, ग्रांफू-लोसर और दारचा-शिकुंला सड़क कल से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lahaul News: दारचा-सरचू, ग्रांफू-लोसर और दारचा-शिकुंला सड़क कल से बंद
Sun, 19 Nov 2023 06:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 19 Nov 2023 06:00 PM IST
सार
पहाड़ों पर ठंड बढ़ने के साथ ही कुंजुम दर्रा, बारालाचा और शिंकुला दर्रे में सड़क पर बर्फ जमना शुरू हो गई है, ऐसे में सफर करना जोखिम भरा हो गया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दारचा से सरचू, ग्रांफू-लोसर और दारचा-शिंकुला सड़क पर सोमवार से वाहनों की आवाजाही बंद होगी। ये सड़कें गर्मियों तक वाहनों के लिए बंद रहेंगी। लाहौल-स्पीति प्रशासन ने तीन दिन पहले ही सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद करने के आदेश जारी किए थे। सोमवार से वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से थम जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि पहाड़ों पर ठंड बढ़ने के साथ ही कुंजुम दर्रा, बारालाचा और शिंकुला दर्रे में सड़क पर बर्फ जमना शुरू हो गई है, ऐसे में सफर करना जोखिम भरा हो गया है। उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि तीनों सड़कें 20 नवंबर से 2024 तक बंद रहेंगी। प्रशासन ने पर्यटकों समेत आम लोगों से सड़कों पर आवाजाही न करने की अपील की है।
विज्ञापन