फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Lady truck Driver Neel Kamal painful story in bilaspur Himachal pradesh

ये है नील कमल, ट्रक ड्राइवर बनने के पीछे छिपी है बेहद दर्द भरी कहानी

Mon, 16 Apr 2018 01:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिलासपुर
अमर उजाला ब्यूरो, बिलासपुर Updated Mon, 16 Apr 2018 01:13 PM IST
विज्ञापन
Lady truck Driver Neel Kamal painful story in bilaspur Himachal pradesh

ट्रांसपोर्टर पति की मौत से जो नील टूट चुकी थी, आज अपने हौसले से दूसरों के लिए मिसाल बन गई हैं। पति का साथ छूटने के बाद नील ने न सिर्फ परिवार को संभाला, बल्कि ट्रक की चालक बनकर लीक से हटकर उदाहरण भी पेश किया है। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अर्की तहसील के बागी गांव की रहने वाली नील (36) प्रदेश की पहली महिला ट्रक चालक हैं।

विज्ञापन


वह पिछले छह महीने से खुद ट्रक चलाती हैं और देश के कई राज्यों तक सीमेंट पहुंचाती हैं। नील कमल ने बताया कि उसके पति ट्रांसपोर्टर थे। उनके अपने दो ट्रक हैं, लेकिन वर्ष 2010 में पति की एक सड़क हादसे में मौत होने से परिवार पर आर्थिक संकट आ गया। बेटे की परवरिश और परिवार को संभालने से पहले उसका खुद का संभलना जरूरी थी।
विज्ञापन


उस बुरे दौर को चुनौती की तरह लेते हुए उसने हालात से संघर्ष करना तय कर लिया। पति की मौत के बाद सदमे से उबरने के अलावा दो ट्रकाें की जिम्मेदारी भी उसके पास आ गई। एक ट्रक का तो कर्ज शेष था। शुरुआती दौरे में उसने पहले की तरह काम लेने की कोशिश की, लेकिन चालकों के व्यवहार ने उसे असहज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिरकार उसने खुद ही ट्रक चलाने की ठान ली। पहले ट्रक चलाना सीखा और फिर अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी बागा से हिमाचल और देश के अन्य राज्यों तक सीमेंट सप्लाई में लग गई। नील बताती हैं कि अब उन्हें ट्रांसपोर्टर और ट्रक  चालक की भूमिका परेशान नहीं करती। सीमेंट सप्लाई टूर के दौरान कई बार रात को ट्रक में ही विश्राम करना पड़ता है, जिसे वह पूरे आत्मविश्वास के साथ कर लेती हैं।

सभी को हैरत में डाल देती है यह महिला चालक

Lady truck Driver Neel Kamal painful story in bilaspur Himachal pradesh

नील कमल का बेटा निखिल ग्यारह साल का है। एक मां होने के नाते आजीविका कमाने के लिए नील के सामने असाधारण परिस्थितियां हैं, लेकिन नील के अनुसार वह अपने बेटे की पढ़ाई और परवरिश को लेकर हरसंभव प्रयास करती हैं। बेटे ने भी अपनी ट्रांसपोर्टर मां की दिनचर्या के साथ एडजस्ट कर लिया है। 

ट्रांसपोर्टर और ट्रक ड्राइवर का जीवन संघर्ष भरा होता है। ऐसे में एक महिला ट्रक ड्राइवर को सीमेंट सप्लाई की पूरी प्रक्रिया में सक्रिय रहते देखने वाले हैरत में पड़ जाते हैं।

कई बार नील को ट्रक चलाते देखने वाले सोचने को मजबूर हो जाते हैं तो कहीं सीमेंट की लोडिंग-अनलोडिंग कराती इस महिला ट्रांसपोर्टर को देखकर सब हैरान हो जाते हैं। बरठीं में अमूमन कई लोग नील की मिसाल देखने आते हैं, जो उसके आत्मविश्वास की तारीफ किए बिना नहीं रहते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed