{"_id":"69ad69f16fe39d6daf07e89f","slug":"ladies-honored-in-village-shimla-news-c-19-sml1002-687566-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: सरुइला बरुइला में दस महिलाओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: सरुइला बरुइला में दस महिलाओं को किया सम्मानित
विज्ञापन
महिला दिवस पर सेंट बीड्स कॉलेज में शिक्षा और जागरूकता पर हुआ संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सेंट बीड्स कॉलेज शिमला ने धाली ग्राम पंचायत के सरुइला बरुइला गांव में विशेष आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर ग्रामीण महिलाओं को सम्मानित किया गया। कॉलेज के महिला सेल, जेंडर चैंपियन क्लब और कम्युनिटी आउटरीच सेल ने यह कार्यक्रम उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत आयोजित किया।
गांव की दस महिलाओं को उनके समर्पण और समुदाय में निभाई जा रही सक्रिय भूमिका के लिए सम्मानित किया गया। कॉलेज की छात्राओं ने महिलाओं से संवाद कर समाज में उनकी भूमिका और महत्व पर चर्चा की। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को शिक्षा, जागरूकता और आत्मविश्वास के प्रति प्रेरित करना रहा। बेटियों की शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक भागीदारी पर जोर दिया गया।
महिलाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से उन्हें सम्मान और प्रेरणा मिलती है। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि उन्नत भारत अभियान के तहत आगे भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि शिक्षा और सामाजिक जागरूकता का दायरा बढ़ाया जा सके।