फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ladies arrested with chitta

Shimla News: निजी शिक्षण संस्थान के समीप कार में पकड़े महिला और युवक, 55.730 ग्राम चिट्टा बरामद

Sun, 18 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
ladies arrested with chitta
शोघी-मैहली बाईपास पर स्पेशल सेल ने सूचना के आधार पर की कार्रवाई, आरोपी युवक मौके से भागा
विज्ञापन

लोअर चक्कर में महिला के किराये के कमरे से मिला नशा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर में शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थी नशा तस्करों के निशाने पर हैं। स्पेशल सेल शिमला की टीम ने शनिवार रात्रि सूचना के आधार पर शहर के एक निजी शिक्षण संस्थान के समीप से गाड़ी में सवार युवक और महिला को पकड़ा। इस दौरान युवक मौके से भाग निकला। पुलिस जब महिला को चक्कर में किराये के मकान में लेकर पहुंची तो यहां तलाशी में करीब 55.730 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने इस संबंध में बालूगंज थाने में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्जकर महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला हीना (28) निवासी जिला बिलासपुर है, जबकि पुलिस को चकमा देकर भागे आरोपी की पहचान की जा रही है।
जानकारी के अनुसार शनिवार रात जब स्पेशल सेल की टीम शोघी क्षेत्र में नियमित गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम को सूत्रों से सूचना मिली कि चक्कर क्षेत्र में एक महिला अपने दोस्त के साथ नशा तस्करी में संलिप्त है। शोघी-मैहली बाईपास पर रात करीब 11:40 बजे निजी शिक्षण संस्थान के पास पुलिस को एक गाड़ी खड़ी मिली। पुलिस को इसमें एक महिला और युवक मिले। पुलिस ने जब पूछताछ शुरू की तो युवक पहाड़ी से छलांग लगाकर भागने में कामयाब हो गया। पुलिस टीम महिला को तलाशी के लिए रात को ही लोअर चक्कर स्थित उसके किराये के मकान में लेकर गई। यहां हीना के कमरे की तलाशी ली तो पुलिस को करीब 55.730 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने बालूगंज थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मौके से भागने वाले युवक की तलाश के लिए टीमें दबिश देर रही हैं।
विज्ञापन

एएसपी शिमला मेहर पंवार ने बताया कि पुलिस ने कमरे की तलाशी में चिट्टा बरामद किया है। इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। पुलिस इस बात की छानबीन कर रही है कि आरोपी नशा कहां से खरीदकर लाए थे और उसे कहां बेचने की फिराक में थे। पुलिस आरोपी महिला को अदालत के समक्ष पेश कर उससे पूछताछ के आधार पर मामले से जुड़े अन्य तथ्यों को भी जुटाने की कोशिश कर रही है। मामले में आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed