{"_id":"60a64c718ebc3e34f67eb4f7","slug":"ladenge-corona-se-two-brothers-are-constantly-providing-services-in-the-battle-with-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"LadengeCoronaSe: कोरोना से जंग में दो सगे भाई लगातार दे रहे सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LadengeCoronaSe: कोरोना से जंग में दो सगे भाई लगातार दे रहे सेवाएं
Fri, 21 May 2021 10:41 AM IST
Krishan Singh
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, चंबा
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 21 May 2021 10:41 AM IST
सार
संकेत चंद्रा भी बड़े भाई से प्रेरणा लेकर छह महीने से विकास खंड सलूणी में कोरोना सैंपल एकत्रित कर रहे हैं। ड्यूटी के बाद शाम के समय दोनों भाई एक-दूसरे के साथ अपने अनुभव भी साझा करते हैं।
विज्ञापन
डॉ. प्रतीक चंद्रा और डॉ. संकेत चंद्रा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में दो सगे भाई सेवाएं दे रहे हैं। डॉ. प्रतीक चंद्रा और डॉ. संकेत चंद्रा स्वास्थ्य टीमों के साथ कोरोना सैंपल एकत्रित कर रहे हैं। डॉ. प्रतीक डेढ़ साल में पांच हजार से अधिक लोगों के सैंपल एकत्रित कर चुके हैं, लेकिन उनके चेहरे पर कोई थकान नजर नहीं आती। दिन भर ड्यूटी के बाद कोई मरीज उन्हें फोन पर बीमारी के बारे में बताता है तो वह बड़ी विनम्रता के साथ उसे दवाई बताते हैं। उनके इसी सौम्य स्वभाव के कारण मरीज उनकी प्रशंसा करते नहीं थकते।
विज्ञापन
संकेत चंद्रा भी बड़े भाई से प्रेरणा लेकर छह महीने से विकास खंड सलूणी में कोरोना सैंपल एकत्रित कर रहे हैं। ड्यूटी के बाद शाम के समय दोनों भाई एक-दूसरे के साथ अपने अनुभव भी साझा करते हैं। उनके अभिभावक भी दोनों की हौसलाअफजाई करते हैं। डॉ. प्रतीक चंद्रा ने कहा कि वह डेढ़ साल से कोविड के खिलाफ लड़ाई में सेवाएं दे रहे हैं। वह खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें कोरोना महामारी में मानवता की सेवा करने का मौका मिला। यही कारण है कि आज तक वह कोरोना संक्रमण की चपेट में नहीं आए। जब तक कोरोना महामारी खत्म नहीं होती, वह इस जंग में सेवाएं देते रहेंगे।
विज्ञापन