#Ladengecoronase: कोरोना पॉजिटिव मजदूर के शव को एसडीएम ने पहुंचाया मुक्तिधाम
कोरोना काल में एसडीएम राहुल चौहान की ओर से फ्रंटलाइन पर सेवा देने की क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है। उनकी की ओर से कोरोना काल में किए जा रहे सराहनीय कार्यों को लेकर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने प्रशस्ति पत्र भेजकर सम्मान भी दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना काल में जहां अपने ही साथ छोड़ जाते हैं। वहीं इस विकट परिस्थिति में कुछ लोग समाज के लिए उदाहरण बन जाते हैं। ऐसा ही उदाहरण बने हैं, सुंदरनगर के एसडीएम राहुल चौहान। जिन्होंने कोरोना संक्रमित मरीज की पार्थिव देह को पहले वाहन में ऊना पहुंचाया था। वहीं कनैड के प्रवासी मजदूर के शव को भी एसडीएम ने पीपीई किट पहनकर चांदपुर स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार के लिए पहुंचाया। मौत के बाद मजदूर कोरोना संक्रमित पाया गया था। कोरोना काल में एसडीएम राहुल चौहान की ओर से फ्रंटलाइन पर सेवा देने की क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है।
उनकी की ओर से कोरोना काल में किए जा रहे सराहनीय कार्यों को लेकर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने प्रशस्ति पत्र भेजकर सम्मान भी दिया है। प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मिले पत्र में कहा गया है कि बीबीएमबी डेडिकेटेड कोविड-19 संक्रमित के शव को अपने वाहन में ऊना जिला पहुंचाने पर एसडीएम के मानवता की मिसाल पेश की है। एक प्रशासनिक अधिकारी के अतिरिक्त राहुल चौहान ने सामाजिक दायित्व को भी समझा है। इससे निश्चित तौर पर अन्य लोगों को प्रेरणा मिलेगी।