{"_id":"608aa6318ebc3e8d904ea0b4","slug":"ladenge-corona-se-chanchala-and-rajendra-are-giving-free-services-during-the-corona-period-after-retirement","type":"story","status":"publish","title_hn":"#Ladenge Corona Se: सेवानिवृत्ति के बाद कोरोना काल में मुफ्त सेवाएं दे रहीं चंचला और राजेंद्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#Ladenge Corona Se: सेवानिवृत्ति के बाद कोरोना काल में मुफ्त सेवाएं दे रहीं चंचला और राजेंद्रा
Fri, 30 Apr 2021 10:54 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 30 Apr 2021 10:54 AM IST
सार
पिछले एक महीने से दोनों सेवानिवृत्त महिला कर्मचारी वैक्सीनेशन सेंटर में अपनी सेवाएं दे रही हैं। लोगों को वैक्सीन की डोज लगाने के साथ वे अन्य लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित भी कर रही हैं।
विज्ञापन
चंचला और राजेंद्रा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देश में कोरोना महामारी के बढ़ते हुए प्रकोप को देख जहां सभी लोग इस बीमारी से खुद को बचाने में लगे हुए हैं। वहीं चंबा जिला में स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त हो चुकी दो फिमेल हेल्थ सुपरवाइजर कोविड-19 में निशुल्क सेवाएं दे रही हैं। टीकाकरण में जाकर अपनी सेवाएं देकर लोगों को वैक्सीन का टीका लगा रही हैं।
विज्ञापन
पिछले एक महीने से दोनों सेवानिवृत्त महिला कर्मचारी वैक्सीनेशन सेंटर में अपनी सेवाएं दे रही हैं। लोगों को वैक्सीन की डोज लगाने के साथ वे अन्य लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित भी कर रही हैं। चंचला कुमारी पिछले वर्ष सेवानिवृत्त हुई हैं। जबकि राजेंद्रा दो वर्ष पहले सेवानिवृत्त हुई हैं।
विज्ञापन
सेवानिवृत्त होने के बाद वे अपने परिवार के साथ समय काट रही थी। लेकिन, कोरोना महामारी के बढ़ते हुए प्रकोप के बीच में जब वैक्सीनेशन अभियान शुरू हुआ। तो उपरोक्त दोनों सेवानिवृत्त महिला कर्मचारियों ने इस अभियन में अपना योगदान देने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. करण हितैषी ने बताया कि दोनों महिलाएं सेवानिवृत्ति के बाद भी निशुल्क सेवाएं दे रही हैं। कोरोना महामारी से बचने के लिए जहां हर कोई भागता नजर आ रहा है। ये दोनों महिलाएं सेवानिवृत्ति के बाद वैक्सीन अभियान में सेवाएं दे रही हैं, यह काबिले तारीफ है।