फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   ladenge corona se: After winning the war against Corona, the doctor couple starts serve the people again

#ladengecoronase: कोरोना से जंग जीतकर फिर लोगों की सेवा में जुटा डॉक्टर दंपती

Wed, 26 May 2021 10:53 AM IST
Krishan Singh सुरेश तोमर, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
सुरेश तोमर, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 26 May 2021 10:53 AM IST
सार

पांवटा अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर राजीव डेढ़ साल से कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सेवाएं दे रहे हैं। एक साल से उनकी पत्नी डॉ. मीनाक्षी भी अस्पताल में सेवाएं दे रही हैं। डॉ. राजीव ने कहा कि पहले मां कोरोना संक्रमित हुई। 

विज्ञापन
ladenge corona se: After winning the war against Corona, the doctor couple starts serve the people again
डॉ. राजीव चौहान अपनी धर्मपत्नी डॉ. मीनाक्षी चौहान के साथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना महामारी से दो-दो हाथ करने में स्वास्थ्य विभाग के कोरोना योद्धा जीजान से मैदान में डटे हुए हैं। रोगियों का उपचार करते हुए वह खुद भी संक्रमित हो रहे हैं। लेकिन वह ठीक होकर फिर से लोगों की सेवा में लग गए हैं। ऐसा ही एक उदाहरण है पांवटा अस्पताल में कार्यरत डॉ. राजीव चौहान व उनकी धर्मपत्नी डॉ. मीनाक्षी चौहान का है। 

विज्ञापन

पांवटा अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर राजीव डेढ़ साल से कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सेवाएं दे रहे हैं।

एक साल से उनकी पत्नी डॉ. मीनाक्षी भी अस्पताल में सेवाएं दे रही हैं। डॉ. राजीव ने कहा कि पहले मां कोरोना संक्रमित हुई। उसके बाद उनकी, उनकी पत्नी और बेटा, बेटी की कोविड रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। परिवार के पांचों सदस्य होम क्वारंटीन रहे। अब उनका पूरा परिवार कोरोना संक्रमण को मात दे चुका है। इसके चलते डॉक्टर दंपती ने फिर से अपना कार्यभार ग्रहण करके लोगों की सेवा करनी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


अमर उजाला से विशेष बातचीत में डॉक्टर दंपती ने कहा कि  वह डेढ़ साल से कोविड के खिलाफ लड़ाई में सेवाएं दे रहे हैं। वह खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं कि कोरोना महामारी में मानवता की सेवा करने का मौका मिला। उन्होंने बताया कि वह कोरोना सैंपल एकत्रित करते हैं। डेढ़ साल में सैकड़ों  सैंपल एकत्रित कर चुके हैं। बता दें कि डॉ. राजीव दिनभर की डयूटी के बाद भी फोन आने पर लोगों को बड़ी विनम्रता से दवा और उपचार के प्रति जागरूक करते हैं। यही कारण है कि कोरोना को मात दे चुके कई लोग डॉक्टर दंपती की प्रशंसा करते नहीं थकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed