{"_id":"5d8e3e378ebc3e93d33e68cb","slug":"ladakh-seeks-himachal-s-lahaul-spiti-and-pangi","type":"story","status":"publish","title_hn":"लद्दाख ने मांगा हिमाचल का लाहौल-स्पीति और पांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लद्दाख ने मांगा हिमाचल का लाहौल-स्पीति और पांगी
Sat, 28 Sep 2019 11:57 AM IST
Krishan Singh
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 28 Sep 2019 11:57 AM IST
विज्ञापन
लद्दाख बौद्ध संघ ने गृहमंत्री को लिखा पत्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लद्दाख बुद्धिस्ट एसोसिएशन के युवा विंग ने केंद्र सरकार से हिमाचल के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति और चंबा के पांगी को नए केंद्र शासित प्रदेश में शामिल करने की मांग उठाई है। अध्सक्ष कोंचाक स्टॉक ने कहा कि एसोसिएशन ने प्रस्ताव पारित पर गृहमंत्री अमित शाह को भेजा है, जिसमें दोनों क्षेत्रों को लद्दाख में जोड़ने की बात कही है।
विज्ञापन
एसोसिएशन ने प्रस्ताव में दावा किया है कि मुगल और डोगरा शासकों के दौर में लाहौल-स्पीति लद्दाख राज्य का ही हिस्सा होता था। एसोसिएशन ने गृहमंत्री से 31 अक्तूबर को जारी होने वाली आधिकारिक अधिसूचना में इस मांग को शामिल करने को कहा है।
विज्ञापन
इसके अलावा एसोसिएशन ने कारगिल जिले को जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में जोड़ने का प्रस्ताव भेजा है, जिसे गृहमंत्री ने अभी लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश में रखने की घोषणा की है।
विज्ञापन
एसोसिएशन का दावा-वेशभूषा, रहन-सहन एक समान
लद्दाख बुद्धिस्ट एसोसिएशन के युवा विंग ने दावा किया है कि पांगी, लाहौल-स्पीति के लोगों की वेशभूषा, रहन-सहन एक समान है। इसके अलावा लाहौल-स्पीति में अधिकतर संख्या में भगवान बुद्ध के अनुयायी हैं।