{"_id":"5d970a708ebc3e93ae3f3b47","slug":"l-narayana-swamy-25th-chief-justice-of-himachal-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"एल नारायण स्वामी होंगे हिमाचल हाईकोर्ट के सीजे, अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एल नारायण स्वामी होंगे हिमाचल हाईकोर्ट के सीजे, अधिसूचना जारी
Fri, 04 Oct 2019 02:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 04 Oct 2019 02:31 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
कर्नाटक हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश एल नारायण स्वामी हिमाचल के 25वें मुख्य न्यायाधीश होंगे। भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय ने राष्ट्रपति की संस्तुति के बाद उनके नाम की अधिसूचना जारी कर दी है। अभी वरिष्ठ न्यायाधीश धर्मचंद चौधरी को प्रदेश हाईकोर्ट का कार्यवाहक सीजे बनाया गया है।
विज्ञापन
नारायण स्वामी जल्द ही शपथ के लिए शिमला पहुंचेंगे। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर इनके नाम की सिफारिश की थी। हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रहे वी रामासुब्रमनियन सुप्रीम कोर्ट के जज बने हैं। इनके जाने के बाद पद खाली था।
विज्ञापन