फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kutlehar Assembly Seat By Election Congress candidate Vivek Sharma won

Kutlehar Assembly Seat By Election: कुटलैहड़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा ने हासिल की जीत

Tue, 04 Jun 2024 04:26 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, कुटलैहड़/ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, कुटलैहड़/ऊना Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 04 Jun 2024 04:26 PM IST
सार

कुटलैहड़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा उर्फ विक्कू ने जीत हासिल की है। 

विज्ञापन
Kutlehar Assembly Seat By Election Congress candidate Vivek Sharma won
कांग्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा/भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्टो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की कुटलैहड़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा उर्फ विक्कू ने बाजी मारी है। यहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्टो को हराया है। विवेश शर्मा को 36853 वोट मिले हैं जबकि, देवेंद्र कुमार भुट्टो को 31497 मत मिले हैं। वहीं, नोटा में 341 वोट पड़े हैं।

विज्ञापन


कुटलैहड़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू के करीबी विवेक शर्मा को टिकट थमाया था। अब ये सीट सीएम सुक्खू की प्रतिष्ठा का सवाल बन गई थी। कुटलैहड़ सीट डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री के गृह जिला ऊना में आती है. ऐसे में डिप्टी सीएम और सीएम सुक्खू दोनों ने इस सीट पर जीत का परचम लहराने का प्रयास किया।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्टाे हार स्वीकारी
भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्टाे ने विस उपचुनाव में जनमत से मिले जनादेश को स्वीकार किया है और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए नए विधायक बनने पर विवेक शर्मा को बधाई। उन्होंने कहा कि हार पर मंथन किया जाएगा। कहां पर कमी रहे होगी, इस पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके मंथन किया जाएगा। उन्होंने चुनाव में हित और अहित में काम करने वालों का भी आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन


2022 के विस चुनावों में भुट्टो ने कांग्रेस टिकट पर चुनाव जीतकर तीन दशक बाद कांग्रेस का खाता खोला था। उस समय भाजपा के पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर को हराया था। 14 माह के बाद राजनीतिक में मचे बवाल के बाद दल बदलकर भाजपा में शामिल हुए थे। अब उपचुनाव में हार का सामना करना पड़ा।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed