फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kumarsain: Thar SUV goes out of control and crashes into house courtyard; youth dies.

कुमारसैन: अनियंत्रित होकर घर के आंगन में जा गिरी थार, युवक की मौत

Sat, 13 Jun 2026 04:14 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुमारसैन(रामपुर बुशहर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुमारसैन(रामपुर बुशहर)। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 13 Jun 2026 04:14 PM IST
सार

कुमारसैन क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। यह हादसा शुक्रवार रात को करीब 9:45 बजे हुआ, जब एक थार गाड़ी अनियंत्रित होकर एक घर के आंगन में जा गिरी।

विज्ञापन
Kumarsain: Thar SUV goes out of control and crashes into house courtyard; youth dies.
अनियंत्रित होकर घर के आंगन में गिरी थार - फोटो : संवाद

विस्तार

शिमला जिले के कुमारसैन क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। यह हादसा शुक्रवार रात को करीब 9:45 बजे हुआ, जब एक थार गाड़ी अनियंत्रित होकर एक घर के आंगन में जा गिरी। मृतक की पहचान कुमारसैन के शावट गांव निवासी कविश चौहान (28) के रूप में हुई है। पुलिस को दिए बयान में वीरगढ़ गांव के शीतल सिंघा ने बताया है कि रात में घर के ऊपर से किसी भारी वस्तु के गिरने की तेज आवाज सुनाई दी।

विज्ञापन


बाहर निकलने पर उन्होंने देखा कि थार गाड़ी घर के आंगन में पलटी हुई थी। वाहन की छत जमीन की ओर थी। एक व्यक्ति गाड़ी के नीचे दबा हुआ था। शोर सुनकर गांव के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने मिलकर कविश चौहान को वाहन के नीचे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसे के समय वाहन में कविश चौहान अकेले सवार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed