फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu To amritsar Alliance Air Flight Started Today from Bhuntar Airport

Kullu News: कुल्लू से अमृतसर के लिए उड़ानें शुरू, पहले दिन 43 ने की यात्रा

Sun, 01 Oct 2023 05:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 01 Oct 2023 05:57 PM IST
सार

कुल्लू दशहरा से पूर्व कुल्लू से अमृतसर को जोड़ने से पर्यटन कारोबारियों में खुशी की लहर है। पहले ही दिन 28 यात्री कुल्लू से अमृतसर को रवाना हुए।

विज्ञापन
Kullu To amritsar Alliance Air Flight Started Today from Bhuntar Airport
एलाइंस एयर का 48 सीटर जहाज। - फोटो : संवाद

विस्तार

दिल्ली से भुंतर को आने वाले एलाइंस एयर के 48 सीटर जहाज ने रविवार को कुल्लू से अमृतसर को पहली उड़ान भरी। यह उड़ान हर सप्ताह सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को तीन दिन कुल्लू से अमृतसर और अमृतसर से कुल्लू के लिए होगी। इसका न्यूनतम किराया 1,999 रुपये प्रति सीट है। रविवार सुबह दिल्ली से आए जहाज ने 8:10 बजे भुंतर हवाई अड्डा से अमृतसर के लिए उड़ान भरी। पहले ही दिन 28 यात्री कुल्लू से अमृतसर को रवाना हुए। अमृतसर से कुल्लू 15 पर्यटक पहुंचे और एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जहाज का वाटर कैनन के साथ स्वागत किया।

विज्ञापन


पहले ही दिन शानदार शुरुआत होने से एलाइंस एअर में अधिकारियों और कर्मचारियों में खुशी है। कुल्लू-अमृतसर की उड़ान का शुभारंभ हवाई अड्डा प्रभारी सिद्धार्थ कदम ने किया। जानकारी के अनुसार जहाज भुंतर से सोमवार, बुधवार तथा शुक्रवार को सुबह 8:10 रवाना होगा और 9:20 बजे अमृतसर में पहुंचेगा। अमृतसर से कुल्लू के लिए वापिस 9:45 उड़ेगा और 10:55 पहुंचेगा।
विज्ञापन


इस उड़ान से सैलानियों को आने जाने में सुविधा मिलेगी। वहीं कुल्लू-मनाली के पर्यटन को भी लाभ होगा। कुल्लू दशहरा से पूर्व कुल्लू से अमृतसर को जोड़ने से पर्यटन कारोबारियों में खुशी की लहर है। भुंतर में एलाइंस एयर के स्टेशन मैनेजर मनीष कुमार ने कहा कि दिल्ली से आने वाली उड़ान अमृतसर के साथ जोड़ा गया है। कहा कि पहले दिन कुल्लू से 29 अमृतसर और 15 कुल्लू पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, भुंतर एयरपोर्ट के अधिकारी रवि श्रीवास्तव ने कहा कि अमृतसर को जोड़ने से कुल्लू-मनाली के पर्यटन को पंख लगेंगे। बता दें कि सड़क से होकर अमृतसर से कुल्लू की दूरी 360 किमी है और इस सफर को पूरा करने आठ घंटे लगते हैं। जबकि जहाज में 70 मिनट का समय लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed