फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   kullu police removed religious flags from toursit vehicles

कुल्लू: पुलिस ने गाड़ियों व बाइक से उतारे प्रतिबंधित झंडे, सैलानियों को दी हिदायत

Sat, 19 Mar 2022 05:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 19 Mar 2022 05:40 PM IST
सार

पंजाब से आने वाली गाड़ियों व बाइकों में लगाए जा रहे प्रतिबंधित झंडों को उतारा जा रहा है। कुल्लू  पुलिस ने बजौरा, सब्जी मंडी चौक भुंतर व मणिकर्ण रोड पर नाकाबंदी कर दी है।

विज्ञापन
kullu police removed religious flags from toursit vehicles
कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ते ही अब पड़ोसी राज्यों के सैलानियों व श्रद्धालुओं ने हिमाचल में दस्तक दे दी है। ऐसे में पुलिस सतर्क हो गई है और बाहर से आने वाले वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी है। पंजाब से कुल्लू पहुंच रहे अधिकतर वाहनों में कई संगठनों के प्रतिबंधित झंडे लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा इन लोगों पर यातायात कानून का उल्लंघन करने का भी आरोप है। इस पर शिकंजा कसने के लिए कुल्लू  पुलिस ने बजौरा, सब्जी मंडी चौक भुंतर व मणिकर्ण रोड पर नाकाबंदी कर दी है।

विज्ञापन


पंजाब से आने वाली गाड़ियों व बाइकों में लगाए जा रहे प्रतिबंधित झंडों को उतारा जा रहा है। होली के दिन भी पंजाब से भारी संख्या में श्रद्धालु बाइक व अन्य वाहनों से कुल्लू व मणिकर्ण पहुंच रहे थे। इसमें नियमों की अनदेखी करते हुए कई श्रद्धालु बाइक चला रहे थे। इस दौरान पुलिस ने न केवल प्रतिबंधित संगठनों के झंडों को उतारा, बल्कि जांच में छह बाइकों के साइलेंसर फटे हुए पाए। इसमें एक बुलेट को जब्त किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed