{"_id":"625beae3fb4c797a67199516","slug":"kullu-police-nabbed-man-seized-50-kilogram-chura-post-one-escaped","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: 50 किलो चूरा पोस्त के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार, एक आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: 50 किलो चूरा पोस्त के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार, एक आरोपी फरार
Sun, 17 Apr 2022 03:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बंजार (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, बंजार (कुल्लू)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 17 Apr 2022 03:55 PM IST
सार
चालक अंधेरे का फायदा उठाकर खिड़की से कूदकर फरार हो गया, जबकि पुलिस ने दूसरे युवक को दबोच दिया। गाड़ी की डिक्की से दो बोरियों में 50 किलो 308 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बंजार पुलिस ने रविवार को देउरी में एक गाड़ी में सवार पंजाब के युवक को 50 किलो चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रविवार सुबह साढ़े 4 बजे पुलिस टीम थाना प्रभारी राम लाल ठाकुर की अगुवाई में बंजार से देउरी की तरफ जा रही थी। बठाहड़ की ओर से एक गाड़ी आई।
विज्ञापन
चालक ने पुलिस को देखकर गाड़ी को तेजी से पीछे की ओर भगाया। शक होने पर पुलिस टीम ने गाड़ी का पीछा किया। हड़बड़ाहट में चालक ने अचानक गाड़ी की ब्रेक लगाकर इसे पहाड़ी से टकरा दिया। चालक अंधेरे का फायदा उठाकर खिड़की से कूदकर फरार हो गया, जबकि पुलिस ने दूसरे युवक को दबोच दिया। गाड़ी की डिक्की से दो बोरियों में 50 किलो 308 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ।
विज्ञापन
आरोपी की पहचान विजय कुमार (36) और फरार गुरप्रीत (30) निवासी खिवेवाल तहसील व थाना वालाचोर जिला शहीद भगत सिंह नगर पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
विज्ञापन