{"_id":"6517d5caf04da3b2f107c2e5","slug":"kullu-news-two-year-old-succumbs-to-burns-in-pgi-chandigarh-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: आग में झुलसी दो साल की बच्ची की मौत, पीजीआई चंडीगढ़ में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: आग में झुलसी दो साल की बच्ची की मौत, पीजीआई चंडीगढ़ में तोड़ा दम
Sat, 30 Sep 2023 02:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 30 Sep 2023 02:39 PM IST
सार
19 सितंबर को सौर गांव में ढाई मंजिला मकान में आग लग गई थी। इसमें माता-पिता और बेटी झुलस गए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपमंडल के सौर गांव में आग से झुलसी दो साल की बच्ची नव्या की पीजीआई में मौत हो गई है। बच्ची को गंभीर हालत में कुल्लू से मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया गया था। हालत में सुधार न होने के कारण बच्ची को तीन दिन पहले पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया था। बीते शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बता दें कि 19 सितंबर को सौर गांव में ढाई मंजिला मकान में आग लग गई थी। इसमें माता-पिता और बेटी झुलस गए थे। बच्ची के पिता लुब्ध राम और माता का उपचार मेडिकल कॉलेज नेरचौक में चल रहा है। छोटी बच्ची की मौत से गांव में सन्नाटा पसर गया है। इससे पूरा परिवार गहरे सदमे है। परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाने वालों की आंखों से भी आंसू निकल रहे हैं।
विज्ञापन
दो साल की बच्ची की मौत पर मनाली विधानसभा के विधायक भुवनेश्वर गौड़ और नग्गर खंड पंचायत समिति अध्यक्ष खेख राम ठाकुर ने परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। कहा कि प्रभावित परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन