फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News: Tourism business flourishes in Manali after snowfall

मनाली: बर्फबारी के बाद परवान चढ़ा पर्यटन कारोबार, 25 प्रतिशत का इजाफा

Fri, 18 Nov 2022 04:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 18 Nov 2022 04:59 PM IST
सार

बर्फबारी के बाद मनाली में चहल-पहल बढ़ गई है। यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। करीब 25 प्रतिशत पर्यटक बढ़ गए हैं। 

विज्ञापन
Kullu News: Tourism business flourishes in Manali after snowfall
सिस्सू में मस्ती करते पर्यटक। - फोटो : संवाद

विस्तार

रोहतांग दर्रा और अटल टनल के नार्थ और साउथ पोर्टल में हुई बर्फबारी के बाद मनाली का पर्यटन कारोबार परवान चढ़ने लगा है। बर्फबारी के बाद यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में काफी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में लगभग 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। शाम होते ही मनाली के माल रोड में पर्यटकों की चहलकदमी बढ़ गई है।

विज्ञापन


बर्फबारी के बाद पर्यटन निगम के होटलों में भी 50 प्रतिशत तक कमरे पैक चल रहे हैं। आने वाले दिनों में शादियों का सीजन शुरू होने के बाद यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है।अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के बाद चलने वाला पर्यटन सीजन इस बार फीका ही रहा है। कोरोना काल से पहले दशहरा के बाद मनाली में पर्यटकों की जो भीड़ रहती थी, वह इस बार नहीं देखी गई। पर्यटन कारोबार औसत ही रहा।
विज्ञापन


खैर, अब बर्फबारी के बाद पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने लगा है। हालांकि, अपेक्षा के अनुरूप पर्यटकों की संख्या नहीं बढ़ पा रही है। लेकिन, पिछले सप्ताह की तुलना इस सप्ताह यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में 25 प्रतिशत तक का इजाफा दर्ज किया जा रहा है। पर्यटन कारोबारियों को उम्मीद है कि कुछ दिनों के बाद शादियों का दौर शुरू हो जाएगा। इसके बाद मनाली में पर्यटकों की संख्या में और अधिक इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्फबारी के बाद मनाली में चहल-पहल बढ़ गई है। यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। करीब 25 प्रतिशत पर्यटक बढ़ गए हैं। अब शादियों का सीजन शुरू होने वाला है। इसके बाद नव विवाहित जोड़े पहुंचेंगे। इससे यहां के पर्यटन कारोबार बढ़ने की उम्मीद है। - गजेंद्र ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष, फेडरेशन ऑफ हिमाचल होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन 


बर्फबारी के बाद पर्यटक बढ़े हैं। हालांकि, अपेक्षा के अनुरूप अभी संख्या नहीं बढ़ पाई है। 20 से 25 प्रतिशत तक पर्यटक अभी बढ़े हैं। आने वाले दिनों में इस संख्या में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।  - बीएस औक्टा, डीजीएम, हिमाचल पर्यटन विकास निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed