फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   kullu news: hotels fake websites in Manali police lodges complaint

मनाली: होटल की फर्जी वेबसाइट बना लूटे जा रहे सैलानी, प्रबंधक ने की शिकायत

Thu, 17 Nov 2022 05:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 17 Nov 2022 05:36 PM IST
सार

होटल संचालक की शिकायत पर मनाली पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। आरोप है कि नकली वेबसाइट बनाकर बुकिंग कर तमाम राशि अनजान व्यक्ति के अकाउंट में जा रही है। 

विज्ञापन
kullu news: hotels fake websites in Manali police lodges complaint
होटल (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश-विदेश से पर्यटन नगरी मनाली में घूमने के लिए आने वाले सैलानियों से ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर ठगी का गोरखधंधा फल-फूल रहा है। होटलों की फर्जी वेबसाइट बनाकर न पर्यटकों के साथ होटल संचालकों को भी चपत लगाई जा रही है। हाल ही में मनाली में इस तरह का मामला सामने आया है। होटल संचालक की शिकायत पर मनाली पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन


आरोप है कि नकली वेबसाइट बनाकर बुकिंग कर तमाम राशि अनजान व्यक्ति के अकाउंट में जा रही है। मनाली में पर्यटकों की पूरा साल चहलकदमी रहती है। पर्यटक होटलों में ऑनलाइन एडवांस बुकिंग कर पहुंचते हैं, लेकिन ऑनलाइन बुकिंग के साथ ही साइबर ठग गिरोह भी सक्रिय हो गया है। पर्यटन कारोबारी के होटल के नाम से चल रही वेबसाइट की फर्जी वेबसाइट बनाकर पर्यटकों को ठगा जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि होटल में बुकिंग की राशि गूगल-पे पर मांगी जा रही है।
विज्ञापन


पर्यटक जब होटल में पहुंचता है तो उनके नाम की बुकिंग नहीं होती। मनाली के एक होटल में सामने आए इस तरह के मामले में पुलिस को दी शिकायत में होटल प्रबंधक ने कहा है कि उनके होटल के नाम से चल रही वेबसाइट की तरह की एक समानांतर वेबसाइट किसी ने बनाई है। पर्यटक उनका होटल समझकर उसमें बुकिंग कर रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी मनाली हेमराज वर्मा ने बताया कि होटल प्रबंधक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed