कुल्लू: चार मंजिला मकान जला, 50 लाख का नुकसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में आग की घटनाओं का क्रम थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में लगघाटी के जठानी गांव में शनिवार को चार मंजिला मकान आग से जलकर राख हो गया है। आग की इस घटना में 50 लाख का नुकसान हुआ है। इसके अलावा किसी प्रकार के जानमाल की क्षति नहीं हुई है। दोपहर बाद गांव में लगी आग से अफरातफरी मच गई। आग से मकान में रखे रुपये, गहने, कड़ने, राशन, कागजात समेत पूरा सामान जलकर राख हो गया है। प्रभावित परिवार कुछ नहीं बचा सका। आग लगने के कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद एक सिलिंडर फट गया, जिससे आग और ज्यादा भड़क गई। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर बाद लगघाटी के जठानी गांव में शेर सिंह पुत्र लोत राम व उसके तीन अन्य भाइयों के पुश्तैनी व संयुक्त मकान में चिंगारी भड़क गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। गांव में घर से आग की लपटें उठती देखकर अन्य लोग मौके की ओर दौड़े।
लेकिन तब तब आग की चपेट में मकान का एक हिस्सा आ चुका था। लोगों ने आग की परवाह न करते हुए दूसरे छोर से आग पर काबू पाने का क्रम जारी रखा। पानी की बाल्टियों से आग बुझाते रहे। छोटी पाइपों में पानी से आग बुझाने का प्रयास चलता रहा। लोगों ने कतार लगाकर पानी की बाल्टियों को मकान की छत तक पहुंचाया। इसमें महिलाएं भी पीछे नहीं रही। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। इससे पहले आग की सूचना दमकल विभाग को भी दी गई। दमकल के दो वाहन भी सूचना मिलने के बाद आग पर काबू पाने के लिए पहुंचे। तब तक ग्रामीण आग को बुझा चुके थे। अग्निशमन विभाग के सब फायर ऑफिसर दुर्गा सिंह ने कहा कि घटना में लाखों का नुकसान हुआ है। एसपी गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है। कहा कि आग से करीब 50 लाख रुपये का नुकसान हो गया है।