फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News: Disaster increased the pain of the mountain, Sick girl lifted on a chair and took her to the hospi

हिमाचल: आपदा ने पहाड़ की पीड़ा बढ़ाई, कुर्सी पर उठाकर बीमार युवती 40 किमी दूर अस्पताल पहुंचाई

Fri, 28 Jul 2023 04:37 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, न्यूली (कुल्लू)/चुराह(चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, न्यूली (कुल्लू)/चुराह(चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 28 Jul 2023 04:37 PM IST
सार

सैंज घाटी की दुर्गम ग्राम पंचायत गाड़ापारली में आपदा के बाद लोगों की दुश्वारियां और बढ़ गई हैं। यह पंचायत एक तो आजादी के 75 साल बाद भी सड़क सुविधा से नहीं जुड़ पाई है।

विज्ञापन
Kullu News: Disaster increased the pain of the mountain, Sick girl lifted on a chair and took her to the hospi
कुर्सी पर उठाकर बीमार युवती अस्पताल पहुंचाई। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की सैंज घाटी की दुर्गम ग्राम पंचायत गाड़ापारली में आपदा के बाद लोगों की दुश्वारियां और बढ़ गई हैं। यह पंचायत एक तो आजादी के 75 साल बाद भी सड़क सुविधा से नहीं जुड़ पाई है, दूसरा नजदीक की सड़क बारिश और बाढ़ से बुरी तरह टूट चुकी है। गुरुवार को एक महिला मरीज को 40 किलोमीटर तक कुर्सी पर उठाकर सिउंड पहुंचाया और वहां से कुल्लू अस्पताल ले जाया गया। चार दिन में इस पंचायत के तीन मरीजों को उठाकर कुल्लू पहुंचाना पड़ा। उधर, चंबा जिले के चुराह में स्कूली विद्यार्थी व अन्य लोगउफनते गढ़ोड नाले को पार करने के लिए मजबूर है। छात्राओं का जान जोखिम में डालकर उफनते नाले को पार करने का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। यह नाला दियोला और जसौरगढ़ पंचायतों को आपस में जोड़ता है। 15 वर्ष पूर्व नाले पर बनी पुली नाले में बाढ़ आने से बह गई। लेकिन अब तक नई पुली का इंतजाम नहीं हो पाया है।

विज्ञापन

विज्ञापन


बता दें कि गाड़ापारली के मैल गांव से सड़क आठ किलोमीटर दूर है। इसके आगे सिउंड तक करीब 40 किमी तक सड़क भूस्खलन-बारिश से बाधित है। आजादी के 75 साल बाद भी पंचायत का एक भी गांव सड़क से नहीं जुड़ पाया है। वहीं, अब आपदा ने समस्या को दोगुना कर दिया है। सैंज से सिउंड तक ही छोटे वाहनों की आवाजाही होती है। इससे आगे निहारनी तक 10 किलोमीटर पैदल सफर करना पड़ रहा है। गाड़ापारली पंचायत के मैल गांव की सरला देवी के पेट और पैर में अचानक दर्द हुई। मजबूरन मरीज को परिजनों को ग्रामीणों की मदद से जंगल व ऊबड़-खाबड़ रास्ते से 40 किलोमीटर पैदल चलकर सिउंड पहुंचाया। वहां से मरीज को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया। पंचायत प्रधान यमुना देवी ने कहा कि मैल गांव के निवासी रमेश की बेटी सरला देवी के पेट और पैर में दर्द होने से उसे उठाकर उपचार करवाने ले जाया गया है। मूलभूत सुविधाएं नहीं होने और आपदा के चलते ग्रामीणों की परेशानी बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed