फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu: Hundreds of devotees took a shahi bath at Manikarn, Jiya and Tandi Sangam on beeis Bhado

कुल्लू: बीस भादो पर मणिकर्ण, जिया और तांदी संगम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किया शाही स्नान

Sat, 04 Sep 2021 09:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू/केलांग (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू/केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 04 Sep 2021 09:11 PM IST
सार

बीस भादो के अवसर पर कोरोना के बीच श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई, जबकि भुंतर क्षेत्र के तहत आने वाली माता नैणा और देवता घटोत्कच भी लाव-लश्कर के साथ बीस भादो के शाही स्नान के लिए पार्वती और ब्यास नदी के संगम स्थल जिया पहुंचे।

विज्ञापन
Kullu: Hundreds of devotees took a shahi bath at Manikarn, Jiya and Tandi Sangam on beeis Bhado
बीस भादो पर सैकड़ों ने किया शाही स्नान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बीस भादो के अवसर पर धार्मिक नगरी मणिकर्ण, ब्यास और पार्वती ब्यास संगम, खीरगंगा, वशिष्ठ, क्लाथ, सरयोलसर आदि जगहों पर सैकड़ों ने श्रद्धालुओं ने शाही स्नान किया। कोरोना के बीच श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई, जबकि भुंतर क्षेत्र के तहत आने वाली माता नैणा और देवता घटोत्कच भी लाव-लश्कर के साथ बीस भादो के शाही स्नान के लिए पार्वती और ब्यास नदी के संगम स्थल जिया पहुंचे। देवताओं को यहां देव विधि के साथ शाही स्नान करवाया गया। ढोल, नगाड़ों, नरसिंगों की स्वरलहरियों से पूरा माहौल गूंज उठा। मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं ने देवताओं के जयकारे भी लगाए। इन सभी तीर्थ स्थलों में शाही स्नान के लिए श्रद्धालुओं का सुबह से जमावड़ा लगा रहा। धार्मिक नगरी मणिकर्ण में शुक्रवार शाम को ही श्रद्धालु पहुंच गए थे । कोरोना नियमों का पालन करते हुए यहां पर लोगों ने शाही स्नान किया। श्रीराम मंदिर में श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन भी किया।

विज्ञापन


 शनिवार सुबह पौ फटते ही श्रद्धालुओं ने मणिकर्ण में गर्म पानी के कुंडों में स्नान किया। गड़सा घाटी के तहत आने वाले शौठ निहारगडू नामक तीर्थ स्थल में काफी अधिक संख्या में श्रद्धालुओं ने शाही स्नान किया। ऊझी घाटी के सोयल में बीस भादों पर जमदग्नि ऋषि के अन्न की घराट के पानी से यहां लोगों ने पवित्र स्नान किया। इस संबंध में राम मंदिर कमेटी मणिकर्ण के प्रधान जनक राज शर्मा ने कहा कि मान्यता है कि बीस भादो के स्नान को गुणकारी माना जाता है। इस दिन तीर्थ स्थलों पर स्नान करने से कई रोगों से मुक्ति मिल जाती है। राम मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि शाही स्नान में कोरोना नियमों का बखूबी पालन किया गया है।  
विज्ञापन


चंद्राभागा-तांदी संगम में लगाई आस्था की डुबकी 
 अटल टनल रोहतांग खुलने के बाद बीस भादो के दिन पहली बार सैकड़ों लोगों ने पवित्र चंद्राभागा-तांदी संगम में आस्था की डुबकी लगाई है। चंद्रभागा संगम में पवित्र स्नान के लिए अटल टनल रोहतांग होकर हिमाचल समेत बाहरी राज्यों के कई श्रद्धालु पहुंचे। कुल्लू से पहुंचे कुछ श्रद्धालुओं ने सुबह पांच बजे चंद्रभागा संगम में हवन पाठ कर सबसे पहले डुबकी लगाई। पानी बेहद ठंडा होने के बावजूद श्रद्धालुओं में बीस भादो के स्नान को लेकर भारी जोश देखने को मिला। चंद्रभागा संगम में पहली बार बाहर से आई महिला श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई।  केलांग में तैनात सरकारी कर्मचारियों ने तांदी संगम पर स्नान किया। गोशाल पंचायत के उप प्रधान अजीत सिंह ने कहा कि उन्होंने चंद्रभागा संगम में पहली बार इतनी अधिक संख्या में लोगों को डुबकी लगाते देखा है। अटल टनल रोहतांग बनने के बाद लाहौल पहुंचने का रास्ता हो गया है। यही वजह है कि श्रद्धालु चंद्रभागा संगम में स्नान करने आए। लगघाटी के धर्मचंद ने कहा कि धार्मिक ग्रंथों में चंद्रभागा का स्थान गंगा के समान पवित्र माना गया है। उन्होंने पहली बार यहां स्नान किया। उत्तराखंड से आए नीलेश रावत ने कहा कि चंद्रभागा के बारे में जानकारी जुटाई थी। जिसके बाद वे 20 भादो के स्नान को आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed