फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu Fire, Two storey house burnt to ashes in Peej, three scorched including two women in Banjar

Kullu Fire: पीज में दो मंजिला मकान जला, बंजार में दो महिलाओं समेत तीन झुलसे

Mon, 17 Apr 2023 09:31 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू/बंजार (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू/बंजार (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 17 Apr 2023 09:31 PM IST
सार

पीज पंचायत में लकड़ी से बना एक दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब 6:00 बजे मकान में आग भड़क गई। आग लगने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Kullu Fire, Two storey house burnt to ashes in Peej, three scorched including two women in Banjar
पीज में दो मंजिला मकान जला - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में पीज पंचायत के गांव बाइंग में दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया है। काष्ठकुणी शैली का बना मकान धू-धूकर जल गया। गांव के बीचोंबीच मकान में उठी आग की चिंगारी और धुएं को देखते हुए गांव के साथ पूरे इलाके में अफरा-तफरा मच गई। आसपास गांव के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुटे। वहीं, सूचना अग्निशमन विभाग कुल्लू को भी दी गई। लेकिन अग्निशमन विभाग के टीम के मौके पर पहुंचने तक पूरा घर आग की चपेट में आ गया था। घर में सिलिंडर गैस के फटने से आग और भी तेजी से भड़क उठी। हालांकि, ग्रामीणों ने बाल्टी और पाइप से आग को बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। वहीं, घर को जलता देख परिवार के लोगों में चीख पुकार मच गई। स्थानीय पीज पंचायत के प्रधान भुवनेश्वर सिंह ने कहा कि आग से कोई भी सामान नहीं बचाया गया। कहा कि आग से करीब 40 लाख का नुकसान हुआ है और मोहन लाल और भूप सिंह के परिवार खुले आसमान के नीचे आकर बेघर हो गए हैं। प्रधान कहा कि ग्रामीणों व अग्निशमन विभाग की मदद से गांव के दूसरे घरों को बचाया गया है। उन्होंने आग लगने पर मवेशियों व परिवार के लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया था। पुलिस ने भी आग लगने की घटना को लेकर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। एसडीएम विकास शुक्ला ने कहा कि प्रभावित परिवारों को राहत राशि दी गई है। नियमावली के तहत पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद की जाएगी। उधर, सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने आग की घटना पर गहरा दुख जताया है। सरकार की ओर पूरी मदद की जाएगी।

विज्ञापन


विज्ञापन



उधर, उपमंडल बंजार के बाजार में भीषण अग्निकांड को लोग भी भूल नहीं पाए थे कि सोमवार दोपहर शेगलू बाजार के समीप चाइनीज डिश की दुकान में आग लग गई। गैस सिलिंडर में रिसाव के चलते अचानक एकदम से फैल गई। आग में दो महिलाओं सहित दुकान का संचालक भी झुलस गया है। दुकान संचालक को बंजार में प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर कर दिया है। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार चाइनीज डिश की दुकान को पासंग लामा निवासी नेपाल चल रहा था। सोमवार को करीब 12:00 बजे सिलिंडर से गैस के रिसाव के चलते आग भड़क गई। देखते ही पासंग लामा की पत्नी माया लामा और कर्मचारी सुनीता आग की चपेट में आ गईं। आग लगने के बाद यहां अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद दमकल की टीम ने मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


दमकल विभाग के कर्मियों, कार्यवाहक एसडीएम बंजार रमेश चंद, एसएचओ बंजार आरएल ठाकुर समेत स्थानीय लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाया। साथ ही आग में झुलसे तीनों लोगों को बंजार अस्पताल पहुंचाया। आग की घटना में साथ लगती दुकान को आंशिक रूप से नुकसान हुआ है। पिछले हफ्ते ही बंजार में भीषण अग्निकांड सामने आया था, जिसमें नौ दुुकानें, चार मकान सहित अन्य संपदा जलकर राख हुई थी। इसमें दो करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ था। बंजार घाटी में बढ़ रही आग की घटनाओं को लेकर लोग चिंतित हैं। कार्यवाहक एसडीएम एवं तहसीलदार रमेश कुमार ने बताया कि घायल पांसग लामा को 10,000 रुपये, माया लामा और सुनीता तीन-तीन हजार की फौरी राहत दी गई है। आग की घटना में मकान मालिक सुरेंद्र शर्मा और गिरीराज शर्मा का पांच लाख, दुकान संचालक पासंग लामा का तीन लाख और साथ लगती दुकान संचालक शांता देवी का एक लाख के नुकसान का आकलन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed