{"_id":"6038e51c8ebc3ee92f19f8b4","slug":"kullu-district-administration-to-organize-international-food-festival-in-manali","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश और विदेश के व्यंजनों की खुशबू से महकेगा मनाली, अंतरराष्ट्रीय फूड फेस्टिवल करवाएगा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश और विदेश के व्यंजनों की खुशबू से महकेगा मनाली, अंतरराष्ट्रीय फूड फेस्टिवल करवाएगा प्रशासन
Fri, 26 Feb 2021 05:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 26 Feb 2021 05:41 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
मार्च माह में पर्यटन नगरी मनाली देश और विदेश के व्यंजनों की खुशबू से महकेगा। पर्यटक और स्थानीय लोग देश और प्रदेश के अलावा विदेशों के लजीज व्यंजनों का लुत्फ भी ले सकेंगे। पर्यटकों को लुभाने के लिए जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। मार्च माह में मनाली में अंतरराष्ट्रीय फूड फेस्टिवल होगा। इसमें देश के अलावा विदेश के व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विदेश के व्यंजनों को भी स्थानीय लोग परोसेंगे। फेस्टिवल में स्थानीय महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासन का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय फूड फेस्टिवल का उद्देश्य पर्यटकों को लुभाने और स्थानीय महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों को मंच प्रदान करना है। शुक्रवार को फेस्टिवल की तैयारियों को लेकर उपायुक्त डॉ. ऋचा वर्मा ने अधिकारियों के साथ बैठक कर चर्चा की।
विज्ञापन