फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kullu: Dev Pundarik Rishi, the founder of Banyogi boarded the new chariot, CM Jairam joined from Shimla

कुल्लू: नए रथ में सवार हुए बनोगी के अधिष्ठाता देव पुंडरिक ऋषि, सीएम ने दूरभाष पर दिया संदेश

Tue, 07 Dec 2021 08:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू/न्यूली
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू/न्यूली Published by: Krishan Singh Updated Tue, 07 Dec 2021 08:32 PM IST
सार

 मुख्यमंत्री के देवता कारज में शामिल होने के लिए घाटी के लोगों के साथ देव समाज के लोग करीब दो सप्ताह से तैयारियां में लगे हुए थे। लेकिन उनकी सभी तैयारियां धरी की धरी रह गईं। देवता की प्रतिष्ठा में जिला कुल्लू के बंजार, कुल्लू, मनाली, आनी और निरमंड के साथ मंडी जिला के लोग पहुंचे थे।

विज्ञापन
Kullu: Dev Pundarik Rishi, the founder of Banyogi boarded the new chariot, CM Jairam joined from Shimla
बनोगी के अधिष्ठाता देव पुंडरिक ऋषि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले सैंज में देवता पुंडरिक ऋषि के देवरथ की प्रतिष्ठा में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का दौरान रद्द होने से लोगों में मायूसी हाथ लगी है। मुख्यमंत्री के देवता कारज में शामिल होने के लिए घाटी के लोगों के साथ देव समाज के लोग करीब दो सप्ताह से तैयारियां में लगे हुए थे। लेकिन उनकी सभी तैयारियां धरी की धरी रह गईं। देवता की प्रतिष्ठा में जिला कुल्लू के बंजार, कुल्लू, मनाली, आनी और निरमंड के साथ मंडी जिला के लोग पहुंचे थे। हालांकि लोगों ने देव कारज में देवता पुंडरिक ऋषि से सुख-शांति और समृद्धि का आशीर्वाद लिया। लेकिन मुख्यमंत्री का दौरा अचानक रद्द होने से लोगों को मायूस होना पड़ा। इसके लिए लोग सुबह से ही बनोगी के सराहन में जुटना शुरू हो गए गए थे।

विज्ञापन


पिछले सप्ताह यहां एक खेत में बनाए गए अस्थायी हेलीपैड में मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की सफल लैंडिंग भी हुई थी। वहीं मौसम भी साफ था, बावजूद मुख्यमंत्री के नहीं आने से घाटी के लोगों की उम्मीदों को झटका लगा है। मुख्यमंत्री के एक दिवसीय दौरे से सैंज क्षेत्र के लोगों को किसी बड़ी घोषणा की आस थी और वहीं एनएचपीसी के प्रभावित लोगों को स्थाई नौकरी को लेकर मुख्यमंत्री से मिलना था। हालांकि देवता पुंडरिक ऋषि के रथ की प्रतिष्ठा को देव परंपरा के अनुसार पूरा किया गया। देवता पुंडरिक ऋषि नए रथ में सवार हो गए हैं। सुबह प्रतिष्ठा समारोह में देवता का रथ देवालय से बाहर निकले और लोगों को आशीर्वाद दिया। समारोह में माता दूर्गा बनोगी तथा श्रीनाग सुचैहण के रथ भी शामिल हुए। कारदार लोतम राम ने कहा कि देवता के रथ की प्रतिष्ठा को देवविधि अनुसार पूरा किया है। 
विज्ञापन


पुंडरीक ऋषि के रथ की प्राण प्रतिष्ठा में सीएम ने दूरभाष पर दिया संदेश 
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बंजार विधानसभा क्षेत्र के सराहन गांव में पुंडरीक ऋषि के नए रथ की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शिमला से दूरभाष पर संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की देवता पुंडरीक ऋषि में श्रद्धा है और उन्हें भगवान विष्णु का रूप माना जाता है। उन्होंने कहा कि एक जनश्रुति के अनुसार ग्राम दोगली के निकट सराहरी सरोवर के पास ऋषि लंबे समय तक तपस्या में लीन रहे और भगवान विष्णु ने उन्हें दर्शन देकर वैकुंठ धाम आने का निमंत्रण दिया और साथ ही साथ इस स्थान को वैकुंठ धाम से नाम से अभिभूत किया। जयराम ठाकुर ने कहा कि बनोगी सैंज में लगभग 47 लाख रुपये की लागत से निर्मित वन विभाग के विश्राम गृह का भी लोकार्पण किया गया है, जिसके लिए उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों को बधाई दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed