{"_id":"6306283e378de155646ac35a","slug":"kullu-delhi-flight-fare-air-travel-from-kullu-to-delhi-becomes-cheaper-relief-to-passengers","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu-Delhi Flight Fare: सस्ता हुआ कुल्लू से दिल्ली का हवाई सफर, यात्रियों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu-Delhi Flight Fare: सस्ता हुआ कुल्लू से दिल्ली का हवाई सफर, यात्रियों को राहत
Wed, 24 Aug 2022 09:16 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 24 Aug 2022 09:16 PM IST
सार
कुल्लू-मनाली हवाई अड्डे के निदेशक नीरज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि एटीआर-42 चलने से पर्यटकों के साथ कुल्लू-मनाली के लोगों को राहत मिलेगी। छोटा जहाज होने से इसमें सवारियों की क्षमता बढ़ी है।
विज्ञापन
एलायंस एयर (फाइल)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली से कुल्लू के लिए वाया चंडीगढ़ शुरू हुए एटीआर-42 जहाज में यात्रियों के लिए सफर सस्ता हो गया है। पहले 72 सीटर जहाज में करीब 26,121 रुपये किराया लगता था। अब 15,463 रुपये में टिकट मिल रहा है। एक टिकट पर करीब 10,658 रुपये की राहत मिली है।
विज्ञापन
फिलहाल, यह छूट 31 अगस्त तक मिलेगी। एलायंस एयर वरिष्ठ नागरिकों को 8,113 रुपये में टिकट देगा, जबकि भुंतर से चंडीगढ़ के लिए 7,352 रुपये में सीट मिलेगी। अन्य के लिए कुल्लू से चंडीगढ़ का किराया 20,871 रुपये से घटाकर 13,941 रुपये कर दिया है। सितंबर से किराया फिर बढ़ सकता है। हवाई अड्डे के निदेशक नीरज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि एटीआर-42 चलने से पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन