फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu Carnival will now after Manali, cm jairam will inaugurate on March 21

हिमाचल: मनाली के बाद अब होगा कुल्लू कार्निवाल, मुख्यमंत्री जयराम 21 मार्च को करेंगे शुभारंभ

Sat, 05 Mar 2022 06:35 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Sat, 05 Mar 2022 06:35 PM IST
सार

उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया कि कार्निवाल के दौरान ढालपुर मैदान में बड़े स्तर पर क्रॉफ्ट बाजार सजेगा। इसमें 100 से अधिक स्टॉल होंगे। इनमें देश के विभिन्न क्षेत्रों समेत प्रदेश के कारोबारियों को बिक्री के लिए मंच प्रदान होगा।

विज्ञापन
Kullu Carnival will now after Manali, cm jairam will inaugurate on March 21
कार्निवाल को लेकर डीसी की अध्यक्षता में बैठक हुई। - फोटो : संवाद

विस्तार

कोरोना काल में ठप हो चुके कारोबार को गति देने और पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए हिमाचल प्रदेश के मनाली के बाद अब पहली बार कुल्लू कार्निवाल भी होगा। उद्यमियों, व्यापारियों, दस्तकारों, शिल्पकारों व पर्यटन कारोबारियों के लिए पहली बार ढालपुर मैदान में आयोजन होगा। 10 दिन तक चलने वाले इस आयोजन का शुभारंभ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 21 मार्च को करेंगे, जबकि समापन 30 मार्च को होगा। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया कि ढालपुर मैदान में बड़े स्तर पर क्रॉफ्ट बाजार सजेगा। इसमें 100 से अधिक स्टॉल होंगे।

विज्ञापन


इनमें देश के विभिन्न क्षेत्रों समेत प्रदेश के कारोबारियों को बिक्री के लिए मंच प्रदान होगा। जिले के सभी विकास खंडों से चयनित 25 स्वयं सहायता समूह स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित करेंगे। इसके अलावा हस्तकला क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न राज्यों की नेशनल स्तर की विजेता संस्थाओं को भी बुलाया जाएगा। इस दौरान 25 फूड कोर्ट में लोग स्थानीय तौर पर तैयार किए गए विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद चख सकेंगे। उपायुक्त ने कहा कार्निवाल का उद्देश्य जिला की समृद्ध लोक संस्कृति और हस्तशिल्प व हथकरघा को प्रोत्साहन प्रदान करने के साथ-साथ पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन


फैशन-शो होगा प्रथम संध्या का मुख्य आकर्षण
इस कार्निवाल की पहली संध्या में फैशन शो का आयोजन होगा। इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न राज्यों के परिधानों को प्रदर्शित किया जाएगा। 9 मार्च को कुल्लू के अटल सदन में दोपहर एक बजे स्थानीय मॉडल के चयन के लिए ऑडिशन होंगे। विजेता मॉडल को 10 हजार का नकद पुरस्कार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांस्कृतिक संध्याएं लगाएगी चार-चांद
कार्निवाल के दौरान सांस्कृतिक संध्याएं चार चांद लगाएंगी। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के श्रेष्ठ सांस्कृतिक दलों को प्रस्तुतियों देने के लिए बुलाया जाएगा। पहली संध्या में 21 मार्च को कुल्लू सहित चार सांस्कृतिक दलों की प्रस्तुतियां होंगी। इनका आयोजन भाषा एवं संस्कृति विभाग के माध्यम से अटल सदन में होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed